पंजाब: भाजपा SC मोर्चा के नेता बलविंदर गिल को घर के बाहर गोलियों से भूना
पंजाब: भाजपा SC मोर्चा के नेता बलविंदर गिल को घर के बाहर गोलियों से भूना
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में भाजपा नेता बलविंदर गिल पर रविवार (16 अप्रैल) की देर रात जानलेना हमला हुआ है। हमलावरों ने उनके घर के बाहर ही उन्हें गोली मारी है। जिसके बाद नाजुक हालत में बलविंदर गिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। भाजपा अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा के महासचिव गिल जंडियाला गुरु के ज्योतिसर स्थित अपने आवास पर थे,  इसी बीच बाइक सवार दो हमलावर आए और उन पर फायर झोंक दिया। उनको स्थानीय केडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, घटना रविवार रात लगभग 9 बजे की है। बलविंदर सिंह ज्योतिसर इलाके में स्थित अपने घर पर मौजूद थे, तभी दो नकाबपोश युवक बाइक पर आए। आरोपियों ने बेटी को आवाज देकर पापा को बुलाने को कहा। बेटी ने बलविंदर सिंह को आवाज दी, तो वह बाहर निकले। बाहर आते ही बाइक सवारों ने उनपर फायरिंग कर दी। बता दें कि, गिल इस समय जालंधर लोकसभा उपचुनाव में काफी व्यस्थ थे। सूत्रों के अनुसार, वह हाल ही में जालंधर से दिग्गज नेता केवल कुमार के साथ चुनाव प्रचार कर वापस आए थे। कुमार ने गिल को अमृतसर में उनके घर के बाहर छोड़ा, फिर वो चले गए थे।

भाजपा नेता पर हमले को लेकर अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सतेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि, ‘करीब 9 बजे गोली चलाई गई थी। गोली गिल के मुंह पर लगी थी। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस उनकी पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है।  

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार ! 4 जवानों की हुई थी मौत

दिल्ली वालों को गर्मी से कब मिलेगी राहत ? मौसम विभाग ने कर दी भविष्यवाणी

'अखिलेश यादव को जूते से मारेंगे..', असद के जनाजे में शामिल हुईं मुस्लिम महिलाओं के बयान सुनिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -