जब अतीक अहमद ने बचाई थी मनमोहन सरकार! जेल से निकलकर संसद में डाला था वोट
जब अतीक अहमद ने बचाई थी मनमोहन सरकार! जेल से निकलकर संसद में डाला था वोट
Share:

नई दिल्ली: समावजदी पार्टी (सपा) का पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद लगातार 5 बार इलाहाबाद पश्चिम से MLA रहा है। 1989, 1991, 1993, 1996 और 2002 – वो 5 बार चुनाव जीत कर 15 वर्षों तक लगातार उस क्षेत्र का विधायक बना रहा। पहले 3 बार अतीक ने बतौर निर्दलीय और फिर सपा और उसके बाद ‘अपना दल’ के टिकट पर चुनाव लड़ा। 2004 के लोकसभा चुनाव में अतीक अहमद ने फूलपुर से बतौर सपा उम्मीदवार जीत हासिल की। इसी साल केंद्र में डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व में UPA की सरकार भी बनी।

कभी प्रयागराज में आतंक का पर्याय रह चुका अतीक अहमद जब सांसद बन बैठा था, तब उसने UPA सरकार की मदद की थी। 2004 वो साल था, जब वामपंथी दलों ने 43 सीटें जीतते हुए लोकसभा में अपनी अच्छी-खासी उपस्थिति बना ली थी। मगर, 2008 में अमेरिका के साथ परमाणु समझौते से नाराज़ होकर वाम दलों ने UPA से समर्थन वापस ले लिया था। ऐसे वक़्त में मुलायम सिंह यादव की सपा ने 36 सांसदों के साथ UPA की सरकार को समर्थन दिया था। राजेश सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘BAAHUBALIS OF INDIAN POLITICS: From Bullet to Ballot’ में इस बारे में एक बड़ा खुलासा किया गया है। 

इसमें बताया गया है कि अतीक अहमद सहित 6 अपराधी सांसदों को उस समय 48 घंटे के अंदर रिहा कर दिया गया था, ताकि वो वोट देकर UPA की सरकार बना सकें। इनमें अतीक अहमद का नाम भी शामिल था, अतीक ने जेल से निकल कर संसद में मनमोहन सरकार के पक्ष में  वोट डाला था। उस वक़्त UPA के 228 सदस्य थे और उसे 44 सांसदों की दरकार थी। सपा के अलावा RLD और JDS ने भी उस समय कांग्रेस का समर्थन किया था।

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार ! 4 जवानों की हुई थी मौत

दिल्ली वालों को गर्मी से कब मिलेगी राहत ? मौसम विभाग ने कर दी भविष्यवाणी

'अखिलेश यादव को जूते से मारेंगे..', असद के जनाजे में शामिल हुईं मुस्लिम महिलाओं के बयान सुनिए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -