ट्रैफिक पर एक घंटे तक चलता रहा 'अश्लील मैसेज', हटाने के लिए काटनी पड़ी बिजली
ट्रैफिक पर एक घंटे तक चलता रहा 'अश्लील मैसेज', हटाने के लिए काटनी पड़ी बिजली
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ डिंडोशी में एक डिजिटल यातायात परामर्श बोर्ड पर अचानक से 'अश्लील संदेश' चलने लगा। लगभग एक घंटे तक यह संदेश चलता रहा। बाद में तत्काल बिजली काटी गई, तत्पश्चात, यह संदेश दिखना बंद हुआ। पुलिस ने अज्ञात हैकरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मुंबई नगर निकाय ने गोरेगांव (पूर्व) में एक मॉल के पास आधुनिक यातायात (स्मार्ट ट्रैफिक) पोल लगाया है। एक ठेकेदार ने यातायात संबंधी परामर्श को प्रदर्शित करने के लिए एक पोल पर दो एलईडी स्क्रीन बोर्ड (Led Screen Board) लगाए हैं। पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को रात 9:10 बजे एलईडी स्क्रीन पर एक 'अभद्र संदेश' प्रदर्शित किया गया था। बिजली की सप्लाई काट दिए जाने से पहले संदेश एक घंटे से ज्यादा वक़्त तक बोर्ड पर नजर आता रहा। बोर्ड लगाने वाले ठेकेदार ने निकाय अफसरों को बताया कि उसे इस घटना की खबर नहीं है। उन्होंने पुलिस को बताया कि हो सकता है कि किसी ने सिस्टम को हैक कर संदेश प्रसारित कर दिया हो।

पुलिस अफसर ने कहा कि अज्ञात हैकरों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद तहकीकात में जुटी है। अश्लील मैसेज को बहुत देर तक आने जाने वाले लोग देखते रहे। तत्पश्चात, इसे हटाया गया। मामला बृहस्पतिवार रात 9 बजे का है। अभी तक इसके बारे में पुलिस को कुछ भी पता नहीं चल पाया है। सवाल है कि इतने देर तक ट्रैफिक अफसरों को इसका पता कैसे नहीं चला। मामले में लापरवाही की भी बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहकीकात के पश्चात् कार्रवाई की जाएगी।

'चाटुकारिता की पराकाष्ठा..', राहुल गांधी को 'श्री राम' बताने पर भड़की भाजपा

MOTOROLA पेश करेगा अपना अब तक का सबसे सस्ता फ़ोन

रोहित-राहुल नहीं, तो कौन होगा श्रीलंका के खिलाफ भारत का कप्तान ? 2022 ने 5 खिलाड़ियों ने संभाली कमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -