'मैं अपनी खुद निंदा करता हूं...' महिलाओं पर विवादित बयान को लेकर अब CM नीतीश ने सदन में मांगी माफी
'मैं अपनी खुद निंदा करता हूं...' महिलाओं पर विवादित बयान को लेकर अब CM नीतीश ने सदन में मांगी माफी
Share:

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में सेक्स एजुकेशन को लेकर दिए अपने भाषण को लेकर कहा कि मैंने तो महिलाओं की शिक्षा की बात की थी। हमने यूं ही ये बातें कह दी थीं, यदि कोई आहत हुआ है तो मैं माफी मांगता हूं। तत्पश्चात, मुख्यमंत्री नीतीश ने सदन में भी माफी मांगी है। सदन में बोलते हुए नीतीश ने कहा कि हम महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हैं। यदि मेरी किसी बात से तकलीफ हुई है तो अपने शब्द वापस लेता हूं। मैं अपनी स्वयं निंदा करता हूं। मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं बल्कि दुख भी प्रकट कर रहा हूं। वहीं इसके चलते विपक्ष के MLA ने सदन में हंगामा किया।  

वहीं नीतीश के बयान को केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने गटरछाप बताया है। उन्होंने कहा, "हम बिहार से हैं। शर्म आती है कि ऐसा आदमी हमारा मुख्यमंत्री है। गटर छाप बयान दिया है। बिहारियों को शर्मसार कर दिया है। अश्लील बातें किया है नीतीश कुमार।" नीतीश के बयान का तेजस्वी यादव ने बचाव किया है। तेजस्वी ने कहा, "सीएम के बयान को दूसरे नजरिए से देखना सही नहीं है तथा वो सिर्फ सेक्स एजुकेशन की बात कर रहे थे जिसकी पढ़ाई स्कूलों में भी होती है। साइंस तथा बॉयोलॉजी में तो स्कूलों में इसकी पढ़ाई होती है। बच्चे पढ़ते हैं, उनके बोलने का मतलब आबादी नियंत्रण को लेकर था जिसमें जो भी प्रैक्टिकली बात आती है वो उन्होंने किया।" 

बता दे कि बिहार विधानसभा में मंगलवार को बोलते हुए नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण सिद्धांत को समझाया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। जब वो बयान देते हैं, तब विधानसभा सदस्यों के हंसने की आवाज सुनी जा सकती है, मगर मुख्यमंत्री के बयान पर वहां बैठी महिला मंत्री अहसज नजर आती हैं। नीतीश ने जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं की शिक्षा ने राज्य में जनसंख्या को नियंत्रित करने में सहायता की है। उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। इसे समझाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, 'लड़की पढ़ लेगी, तो जब शादी होगा। तब पुरुष रोज रात में करता है ना। उसी में और (बच्चे) पैदा हो जाता है। लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर मत... उसको... कर दो। इसी में संख्या घट रही है।' हालांकि, जिस समय वो ये बयान दे रहे थे उस समय भी सदन के अंदर कुछ विधायक असहज नजर आए। महिला विधायक खास तौर पर इस पर नाराज दिखाई दे रहीं थीं।

'यह हमारा अंतिम चुनाव है, इस बार जिता दीजिए...', जीतने के लिए BSP उम्मीदवार ने अपनाई अनोखी तरकीब

'कांग्रेसियों ने मेरा श्राद्ध कर दिया था, लेकिन मैं मर भी गया तो...', कमलनाथ के गढ़ में बोले CM शिवराज

शर्मनाक! शख्स ने पालतू बिल्ली को बनाया हवस का शिकार, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -