अब अरुणचल प्रदेश पर AK की नज़र, सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, इन मुद्दों पर होगा दंगल
अब अरुणचल प्रदेश पर AK की नज़र, सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, इन मुद्दों पर होगा दंगल
Share:

ईटानगर: भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के गर्भ से निकली आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली और पंजाब की सत्ता में आने के कुछ ही समय बाद AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया था। AAP ने अब अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की इच्छा जाहिर की है।

बता दें कि, पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में 60 विधानसभा की कुल सीटें हैं। AAP के राज्य इकाई महासचिव टोको निकम ने जानकारी दी है कि पार्टी सभी विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर अगले साल चुनाव में उतरेगी।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बन जाने के बाद प्रदेश के लोगों को मुफ्त पानी, बिजली, 10 लाख रुपए तक की मेडिकल सुविधा और विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाएगी।

चुनाव में उतरने की घोषणा करते हुए AAP ने वादा किया कि सत्ता में आने पर विवादास्पद अरुणाचल प्रदेश गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (APUAPA) 2014 और अरुणाचल प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1978 को रद्द कर दिया जाएगा। बता दें कि APUAPA को निरस्त करने की मांग अरुणाचल प्रदेश की कई संगठनों द्वारा उठाई जाती रही है, ऐसे में AAP इसको मुद्दा बनाकर चुनाव में सफलता अर्जित करने की तैयारी कर रही है।

अजित पवार बने डिप्टी सीएम, NCP के 8 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, महाराष्ट्र में आज बड़ा उलटफेर

'UCC का समर्थन करने वाले मुसलमान पहले इस्लाम छोड़ दें..', सपा सांसद एसटी हसन का विवादित बयान

हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनेंगी जगरनाथ महतो की पत्नी, 3 जुलाई को ले सकती हैं शपथ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -