हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनेंगी जगरनाथ महतो की पत्नी, 3 जुलाई को ले सकती हैं शपथ
हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनेंगी जगरनाथ महतो की पत्नी, 3 जुलाई को ले सकती हैं शपथ
Share:

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली UPA सरकार में जल्द ही एक नया चेहरा शामिल होने जा रहा है। झारखंड के पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी सोमवार (3 जुलाई) को झारखंड सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के एक नेता ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी है। 

रिपोर्ट के अनुसार, स्कूली शिक्षा और साक्षरता और उत्पाद शुल्क का प्रभार संभालने वाले महतो के देहांत के बाद हेमंत सोरेन कैबिनेट में एक मंत्री का पद रिक्त था। JMM नेता ने कहा कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन में दोपहर के आसपास आयोजित होने का अनुमान है। JMM केंद्रीय समिति के सदस्य विनोद पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन राजभवन में एक कार्यक्रम में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह में सीएम हेमंत सोरेन और अन्य कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

गिरिडीह जिले के डुमरी से चार बार झामुमो के MLA रहे जगरनाथ महतो का इसी साल 6 अप्रैल को चेन्नई के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह बहुत समय से बीमार चल रहे थे।

विधायकों के बाद अब सांसदों से मिल रहे नितीश कुमार, आखिर किस तैयारी में जुटे हैं ?

जेल में मुख़्तार अंसारी को VIP ट्रीटमेंट देंगे पर कांग्रेस सरकार ने खर्च किए थे 55 लाख! CM मान बोले- अमरिंदर और रंधावा चुकाएंगे

अमरनाथ यात्रा: पहले दिन 7,900 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -