नोरा फतेही ने फैमिली संग मनाई दिवाली सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
नोरा फतेही ने फैमिली संग मनाई दिवाली सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Share:

अपने डांस और बोल्ड अंदाज से लाखों के फैन्स के दिलों को काबू करने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही का दिवाली पर एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा अलग ही अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को वुमपला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा करते हुए लिखा है कि नोरा दिवाली पर अपने घर मोरक्को गई हुई है। इस वीडियो में नोरा के चेहरे पर बहुत सारी खुशियां नज़र आ रही है। नोरा फतेही वैसे तो कनाडा की रहने वाली हैं, लेकिन वह बॉलिवुड में बहुत फेमस हैं। हिंदी फिल्मों में डांस सॉन्ग्स के अलावा वह तेलुगु और मलयालम भाषा की फिल्मों में भी नज़र आ चुकी है।

नोरा फतेही के इस डांस वीडियो को फैंस बहुत ही पसंद कर रहे और ढेर सारे कमैंट्स भी कर रहे है। जहां तक नोरा के इस वीडियो की बात करें तो इसमें नोरा एक शिप के ऊपर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। और बाकी लोगों के बीच वह घिरी हुई है। सिर्फ इतना ही नहीं शिप के ऊपर कुछ लोगों की ड्रेस देखकर आपको बिल्कुल पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन के जॉनी डेप की याद आ जाएगी।

नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो  नोरा जल्द ही फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म से जुड़ी उनकी एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें नोरा फतेही की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। हाल ही में उनका एक गाना नाच मेरी रानी भी जारी किया था, जिसमें नोरा फतेही रोबोट बनी हुई दिखाई दे रही है। इस सॉन्ग ने यूट्यूब पर तो धमाल मचाया ही, साथ ही लोगों को भी थिरकने पर मजबूर किया। सॉन्ग में नोरा फतेही के साथ गुरु रंधावा भी दिखाई दिए थे, जिनकी सिंगिंग ने भी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

ये है दुनिया के अद्भुत और आश्चर्यजनक रेलवे ट्रैक

बहुत ही ख़ास बनावट है इस इमारत की

ददर्नाक सड़क हादसे का शिकार हुए 4 भाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -