दिल्ली-पंजाब के बाद अब इस शहर में भी स्कूल बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
दिल्ली-पंजाब के बाद अब इस शहर में भी स्कूल बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Share:

नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। बाढ़ जैसे हालत को देखते हुए दिल्ली के पश्चात् नोएडा में भी विद्यालयों बंद रखने का आदेश दे दिया गया है। जिला अधिकारी ने विद्यालयों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। कल यानी शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। तटीय क्षेत्रो में पानी घुसने की वजह से विद्यालयों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। 

दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से बहुत ऊपर है। बृहस्पतिवार को युमना का जल स्तर 208.6 मीटर तक पहुंच गया है। यमुना के किनारे बसे निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं। NDRF की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। निरंतर बिगड़ती स्थितियों के बाद दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को रविवार तक बंद रखने का निर्णय लिया है। तत्पश्चात, नोएडा प्रशासन ने भी बच्चों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में कल की छुट्टी की घोषणा की है।

बता दें कि बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे यमुना का जल स्तर 208.53 मीटर तक पहुंच गया था। इससे पहले यमुना में 207.49 मीटर पानी पहुंचने का रिकॉर्ड था। वर्षा के पश्चात् नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों  पर भेजा गया है। दिल्ली डिजास्टर मैनजमेंट अथॉरिटी की मीटिंग में स्कूल-कॉलेज बंद रखने के साथ-साथ गैर आवश्यक कार्यालयों में भी रविवार तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं दिल्ली के सभी निजी कार्यालयों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है। दिल्ली पुलिस ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है। इसके अतिरिक्त कश्मीरी गेट के आसपास बने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी रविवार तक बंद रखने के लिए कहा गया है।

डोपिंग में फंसी विनेश फोगाट ? NADA ने भेजा नोटिस, नहीं मिला कोई जवाब, अब हो सकती है बड़ी कार्रवाई !

'मैं उनसे तब मिली थी, जब वे...', पीएम मोदी डिग्री विवाद पर अनुभवी पत्रकार शीला भट्ट का चौंकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश की शीर्ष 5 मनमोहक एवं देखने योग्य स्थान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -