नोएडा: OYO में फांसी पर लटका मिला युवती का शव, पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप
नोएडा: OYO में फांसी पर लटका मिला युवती का शव, पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप
Share:

नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के OYO होटल में एक लड़की की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई पाई गई है। लड़की की आयु लगभग 25 साल है। मृतक लड़की शहर की एक नामी सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करती थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम OYO होटल पहुंची और लड़की की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में लड़की के परिवार वालों ने यूपी पुलिस के एक कॉन्स्टेबल पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, बीते एक अगस्त को लड़की ने नोएडा के सेक्टर-70 में स्थित एक OYO होटल में कमरा बुक किया था। वह रूम पर आई भी थी। 24 घंटे बाद दो अगस्त को जब होटल के रूम का दरवाजा नहीं खुला, तो प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि लड़की की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही है। लड़की के पास से बरामद आधार कार्ड से पुलिस टीम ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। सूचना पर लड़की के परिजन आनन-फानन में होटल पहुंचे।

लड़की के परिजनों ने यूपी पुलिस के एक कॉन्स्टेबल पर दुष्कर्म और कत्ल का आरोप लगाया। परिवार वालों का कहना था कि कांस्टेबल ने पहले उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे मार डाला। हत्या करने के बाद उनकी बेटी के शव को फांसी पर टांग दिया। वहीं मामले को लेकर ACP अंकिता शर्मा का कहना है कि पुलिस ने लड़की की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

'तेरे साथ कोई हिन्दू नहीं आएगा, 8 दिन में पूरे परिवार को मार डालेंगे..', यूपी में हिन्दुओं को धमकी

किचन में खाना बना रही थी भाभी अचानक आ गया देवर और फिर...

नशे में धुत्त दरोगा ने तेज रफ़्तार कार से 2 युवकों को रौंदा, 1 की मौत, दूसरा गंभीर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -