MVA मजबूत है, फोन को टैप करने की कोई जरूरत नहीं: उद्धव ठाकरे
MVA मजबूत है, फोन को टैप करने की कोई जरूरत नहीं: उद्धव ठाकरे
Share:

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीते गुरुवार को कहा कि, 'महाराष्ट्र विकास आघाडी (एमवीए) मजबूत है, उनके सहयोगियों के फोन को टैप करने की कोई जरूरत नहीं है।' जी दरअसल बीते गुरूवार को उन्होंने मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने एमवीए की पहली वर्षगांठ को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे विश्वास है कि मेरे सभी मंत्रियों को भरोसा है कि मुझे अपने सहयोगियों के फोन टैप करने की कोई जरूरत नहीं है। सभी वास्तव में अच्छा काम कर रहे हैं। यह सरकार दृढ़ है।" इसी के साथ आगे उन्होंने यह भी कहा कि, "इस सरकार को लोगों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने हमें स्वीकार कर लिया है क्योंकि हम अच्छा काम कर रहे हैं।"

उनका बयान केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे द्वारा हाल ही में विश्वास व्यक्त किए जाने के बाद आया है कि भाजपा अगले दो से तीन महीनों में महाराष्ट्र में फिर से सत्ता में आएगी।'' वैसे आपको याद हो तो बीते दिनों ही पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी कहा था कि, 'यह अप्राकृतिक गठबंधन गिरने का इंतजार नहीं कर रहे हैं, लेकिन ऐतिहासिक रूप से, ऐसी सरकारें कभी भी चार-पांच साल तक नहीं रहीं।' वहीं उनके अलावा (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने भी बीते दिनों केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

इसी के साथ उन्होंने किसान विरोध के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। अब बात करें एमवीए की पहली वर्षगांठ की तो इस पर उन्होंने कहा कि, 'एमवीए ने कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया है।'' आपको पता ही होगा कि महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की MVA सरकार ने 28 नवंबर को एक साल पूरा किया। जी दरअसल यह 2019 के चुनावों के बाद भाजपा की 80 घंटे की सरकार के बाद सत्ता में आई थी।

भारत के इस शिक्षक ने जीता ग्लोबल टीचर पुरस्कार, मिला 7 करोड़ का इनाम

बाल काटने पर गुस्सा होने वाला बच्चा अब गा रहा है बॉलीवुड गाने

किसान आंदोलन: MSP का दायरा बढ़ा सकती है सरकार, किसानों संग बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -