नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री
नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री
Share:

अफगानिस्तान के पूर्व पीएम अहमद शाह अहमदजई का 78 वर्ष की आयु में देहांत हो गया है। उनके मृत्यु की खबर सूत्रों के हवाले से दी गई है। अहमद शाह अहमदजई 1992 से 1994 तक अफगानिस्तान सरकार में तमाम प्रमुख पदों पर कार्यरत रहे। तत्पश्चात वर्ष 1995 से 1996 तक अफगानिस्तान के पीएम रहे थे। तत्पश्चात, तालिबान ने देश पर कब्जा कर लिया था तथा पूर्व पीएम को देश छोड़ना पड़ा था। भारत में रह रहे अहमद शाह अहमदजई इसी माह भारत से अफगानिस्तान लौटे थे।

कौन हैं अहमद शाह अहमदज़ई?:-
अहमद शाह अहमदज़ई का जन्म काबुल प्रांत के खाकी जब्बार जिले के एक गांव मलंग में हुआ था। उन्होंने काबुल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की तथा फिर कृषि मंत्रालय में काम किया। 1972 में उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त हुई। उन्होंने 1975 में मास्टर डिग्री हासिल की तथा सऊदी अरब में किंग फैसल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बन गए।

वही 1978 में कम्युनिस्ट तख्तापलट के पश्चात् अहमदजई मुजाहिदीन में सम्मिलित होने के लिए अफगानिस्तान लौट आए। वह बुरहानुद्दीन रब्बानी के नजदीकी सहयोगी थे। वो जमीयत-ए-इस्लामी पार्टी के डिप्टी बने किन्तु फिर छोड़ दिया तथा 1992 में अब्दुल रसूल सय्यफ के इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन ऑफ अफगानिस्तान पार्टी में सम्मिलित हो गए। उन्होंने कम्युनिस्ट के पश्चात् की अफगान सरकार में एक मंत्री के तौर पर विभिन्न आंतरिक, निर्माण एवं शिक्षा मंत्री के तौर पर कार्य किया, तथा बाद में 1995 और 1996 के बीच पीएम बने।

आज से शुरू होंगे T20 World Cup, जानिए सभी जरुरी नियम

क्वारंटीन के चलते एक दूजे से दूर हैं विरुष्का, लेकिन फिर भी कम नहीं हुआ उनका एक-दूजे के लिए प्यार

इंडोनेशिया के बाली में भूकंप के झटकों से डोली धरती, 3 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -