आज फिर बंद है मुंबई में वैक्सीनेशन, BMC ने दी जानकारी
आज फिर बंद है मुंबई में वैक्सीनेशन, BMC ने दी जानकारी
Share:

मुंबई: आज यानी गुरुवार को एक बार फिर टीकाकरण की मुहिम को ब्रेक लग गया है। कहा जा रहा है एक बार फिर मुंबईकरों को वैक्सीन की कमी के संकट की वजह से वैक्सीन नहीं मिल सकेगी। आज मुंबई में वैक्सीनेशन बंद है। आपको बता दें कि मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वैक्सीनेशन सेंटर और उनके कार्यक्रम के बारे में जो भी नई सूचना होगी, वो आगे दे दी जाएगी।

आप सभी को बता दें कि विशेषज्ञों द्वारा सितंबर के महीने में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। जी दरअसल तीसरी लहर का कारण डेल्टा प्लस वेरिएंट को समझा जा रहा है और इस वेरिएंट के महाराष्ट्र में 14 नए मरीज पाए गए हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 21 मरीजों को मिलाकर अब तक 35 डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस आ चुके हैं और यह संख्या देश में पाए गए अब तक 66 डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस के आधे से भी ज्यादा है।

इस समय में वैक्सीनेशन ही कोरोना की तीसरी लहर को रोकने का सबसे सही उपाय माना जा रहा है। इसी के चलते बीएमसी ने मुंबई में वैक्सीनेशन को तेज करने की कोशिश शुरू की है, और यहाँ हर रोज़ एक लाख नागरिकों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। हालाँकि वैक्सीन की कमी की वजह से बार-बार वैक्सीनेशन मुहिम को ब्रेक लग जाता है। बीते दिनों भी ऐसा ही कुछ हुआ था।

कलयुगी बाप ने तीन बच्चो के साथ किया ऐसा कांड कि सुनकर उड़ेंगे आपके होश

कोरोना से जीतेंगे जंग, भारत को जल्द मिलेगी एक और वैक्सीन

आज गुलशन कुमार की हत्या मामले मे फैसला सुनाएगा बॉम्बे हाई कोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -