देश में जमीनी स्तर पर कहीं नहीं है असहिष्णुता
देश में जमीनी स्तर पर कहीं नहीं है असहिष्णुता
Share:

दुबई : देश में नेताओं द्वारा असहिष्णुता और सहिष्णुता का मसला बड़े पैमाने पर उठाया जा रहा है। सत्ता पक्ष पर विपक्ष रह रहकर हमला कर रहा है तो सत्तापक्ष अपनी ओर से इस मसले पर तर्क देने में लगा है। ऐसे में सरकार के मंत्रियों द्वारा भी इस मसले पर अपनी सफाई दी जा रही है। मंत्री द्वारा कहा गया है कि भारत में जमीनी स्तर पर असहिष्णुता के संकेत नहीं दिए गए हैं। भारत में अत्यंत गहराई में देखने पर हमें भाईचारे के भाव ही मिलते हैं।

दरअसल केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने अपना बयान संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा के दौरान दिया है। जिसे बेहद अहम माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं है। भारत में सार्वजनिक भाईचारे का ही माहौल है। जिसके कारण उन्होंने शुरू से ही बहस को कृत्रिम कह दिया है।

उनका कहना रहा कि यह चर्चा का विषय रहा। जब लोगों द्वारा देश का नाम खराब करने का प्रयास किया गया। भारतीय होने के चलते सभी की जिम्मेदारी है कि इस मसले पर असमंजस न रहे। देश में असहिष्णुता नहीं है। ऐसे संकेत कहीं भी नज़र नहीं आते हैं। दरअसल देश में सहिष्णुता और असहिष्णुता के मसले पर जमकर विवाद हुआ है।

नेताओं द्वारा विवादित बयान दिए जाने के बाद कलाकारों ने भी इस मसले पर अपने अवार्ड लौटाने की पहल की। इस मसले पर साहित्यकारों ने विरोध किया लेकिन बाद में उनका आंदोलन बंट गया। ऐसे में देश में विरोध और वैमनस्य का माहौल फैल गया। ऐसे में अनुपम खेर और अन्य कलाकारों, साहित्यकारों, फिल्म निर्माताओं आदि ने मार्च निकालकर यह जताया कि देश में आज भी सहिष्णुता कायम है, जिसके बाद इस मामले में कुछ सकारात्मक माहौल बना। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -