PM मोदी पर नीतीश के विधायक का विवादित बयान, कहा- 'अड़ियल और दानव'
PM मोदी पर नीतीश के विधायक का विवादित बयान, कहा- 'अड़ियल और दानव'
Share:

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के MLA गोपाल मंडल ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। इस बार मंडल के निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी रहे। भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठों की पार्टी है। और ये नरेंद्र मोदी कहां से टपक गए। हम तो नाम भी नहीं सुने थे। गुजरात में मुख्यमंत्री रहे होंगे। वो अड़ियल की भांति बात करते हैं। दानव की तरह डकारते हैं। 

जदयू MLA गोपाल मंडल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठी पार्टी है। ये नरेंद्र मोदी कहां से टपक आए, हम तो नाम भी नहीं सुने हैं। गुजरात में सीएम रहे थे। ये अड़ियल की तरह बात करते हैं। दानव की तरह डकारते हैं। जबकि नीतीश कुमार कितने मीठे शब्दों में बयान देते हैं। वो भी बिना पढ़े। उनके सामने को आईना लगा होता है। स्क्रीन पर सब आता है। वही बोलते हैं। तो बढ़िया बात लिखवा दें, वो न बोलें। देश के प्रति क्या किए, क्या नहीं किए। सिर्फ अपना बनाने के चक्कर में लगे हैं। अब अडानी-अंबानी से काम नहीं चलेगा। 

वहीं नीतीश कुमार के NDA में सम्मिलित होने की अटकलों के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि जदयू में कुछ नहीं होने वाला है। छोटे भाई और बड़े भाई की बात है। बड़े भाई लालू यादव, छोटे भाई नीतीश कुमार और भतीजे तेजस्वी ये चुंबक की भांति सट गए हैं। यदि नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के साथ जाते हैं तो इनका राजनीतिक वजूद समाप्त हो जाएगा। नीतीश मर-मिट सकते हैं किन्तु भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे। बीजेपी में जाने का सवाल ही नहीं है। ये अफवाह फैलाई जा रही है। वहीं बिहार में सीट बंटवारे के मामले पर गोपाल मंडल ने कहा कि 24 जनवरी के पश्चात् सीट बंटवारा भी हो जाएगा। अब कितने दिन ही रह गए हैं। अभी सब लोग कर्पूरी जयंती की तैयारी में लगे हैं। कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों-अतिपिछड़ों को बढ़ाने का काम किया था। उन्ही की बदौलत आज पिछड़ा समाज भी पढ़ाई में आगे बढ़ा है। 

'सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे..', सीट बंटवारे पर INDIA गुट में नहीं बन रही बात, TMC ने दे दिया अल्टीमेटम

'भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारे वाहन तोड़ दिए..', असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही कांग्रेस का आरोप, गिरफ़्तारी की मांग

लड़खड़ाए सीएम स्टालिन, तो पीएम मोदी ने संभाला ! सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -