नीतीश की ताजपोशी की तैयारियां अंतिम दौर में, कई नेताओं को भेजा न्योता
नीतीश की ताजपोशी की तैयारियां अंतिम दौर में, कई नेताओं को भेजा न्योता
Share:

पटना : बिहार में चुनावी नतीजों में महागठबंधन की जीत के बाद नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस दौरान पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर  पर 20 नवंबर को शपथ ग्रहण करेंगे। इस दौरान गांधी मैदान में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। निमंत्रण पत्र और कार्ड छप चुके हैं। कई लोगों को ये कार्ड भेजे जा चुके हैं। कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह मुख्य मंच पर होगा। जिसमें कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। पटना की डीएम द्वारा शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सिटी एसपी चंदन कुशवाह भी मौके पर मौजूद रहे। यही नहीं डाॅग स्क्वाॅड चप्पे-चप्पे पर जांच कर रही है। इस दौरान बैरिकेटिंग का काम भी पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 

अतिविश्ष्टि व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए तैनात होने वाले एसपीजी कमांडोज़ के साथ स्थानीय पुलिस तालमेल में जुटी है। दरअसल नीतीश ने शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भेजा है। यह बात भी सामने आई है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नवीन पटनायक आदि को भी निमंत्रण दिया गया है। इस समारोह में 2 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -