मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम नीतीश, विरोधियों पर साधा निशाना
मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम नीतीश, विरोधियों पर साधा निशाना
Share:

मोतिहारी : प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मोतिहारी में बीजेपी प्रत्याशी राधामोहन सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। चुनावी सभा में नीतीश ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संविधान पर खतरा होने की बात करते हैं। संविधान पर कोई खतरा नहीं है। इन्हें काम करने से मतलब नहीं है। ये समाज में कटुता फैला रहे हैं। 

दिग्वजिय सिंह की पूजा-पाठ पर प्रशासन की नजर, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

कुछ ऐसा बोले नितीश 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश ने कहा कि हमलोगों से पहले 15 साल जिन्होंने बिहार में शासन किया वे आज समाज में टकराव पैदा करने की बात करते हैं। कहते हैं कि संविधान पर संकट आ गया है। कौन सा संकट आ गया है? अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग को मिले आरक्षण के प्रावधान से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता। इस धरती पर कोई ऐसा पैदा नहीं लेगा जो इसके साथ छेड़छाड़ करे। जब सवर्ण समाज के गरीब लोगों को 10 फीसदी अतिरिक्त आरक्षण मिली तो उसके खिलाफ कई तरह की बात करने लगे। पति अंदर गए, पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया। कहा- महिला मुख्यमंत्री बनी है। उन्होंने महिला के लिए क्या किया?

कांग्रेस दे रही पीएम मोदी को गालियां, लेकिन 56 गालियां 56 भोग के सामान - नितिन गडकरी

इसी के साथ नीतीश ने कहा कि बिहार में पहले न के बराबर महिलाएं जन प्रतिनिधि हुआ करती थी। आज आधा से ज्यादा जनप्रतिनिधि महिलाएं हैं। महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती थी। आज महिलाएं घर से बाहर निकलती हैं और अपने इलाके के विकास के लिए काम करती हैं।

जब अनुप्रिया पटेल ने गुनगुनाई जगजीत सिंह की ग़ज़ल, मंत्रमुग्ध हो गए लोग

ममता के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, कहा- दीदी मुझे थप्पड़ मारना चाहती है, लेकिन घोटालेबाज़ों को नहीं....

राहुल गाँधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दोहरी नागरिकता मामले में ख़ारिज हुई याचिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -