'नीतीश खुद इंजीनियर, फिर भी एक पुल 2 बार कैसे गिर गया?', चिराग पासवान का CM से सवाल
'नीतीश खुद इंजीनियर, फिर भी एक पुल 2 बार कैसे गिर गया?', चिराग पासवान का CM से सवाल
Share:

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहे अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के गिरने पर खूब सियासत हो रही है। जमुई से लोकसभा सांसद और लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान ने अब मुख्यमंत्री नीतीश को इस मुद्दे पर लपेटा है। चिराग ने सवाल उठाए कि मुख्यमंत्री नीतीश स्वयं इंजीनियर हैं, फिर भी उनका ड्रीम पुल निर्माण के चलते 2-2 बार कैसे गिर गया। इस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को चिराग पासवान ने मीडिया से चर्चा में पुल दुर्घटना को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगुवानी पुल का धराशायी होना मुख्यमंत्री की नाक के नीचे हो रहे भ्रष्टाचार का पुख्ता प्रमाण है। मुख्यमंत्री नीतीश पीएम बनने के सपने देख रहे हैं। वे देश की यात्रा करने में व्यस्त हैं, उन्हें अपने प्रदेश के लोगों की समस्या नहीं नजर आ रही है।

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार कह रहे हैं कि बिहार ने देखा है, अब देश देखेगा। वह देश को क्या दिखाएंगे? अभी बिहार में पुल गिरा है, अब क्या वे देश भर में ब्रिज गिराएंगे। भागलपुर ब्रिज दुर्घटना पर सवाल उठाते हुए पासवान ने कहा कि जब यह पुल पहली बार गिरा था, तब निर्माण कंपनी को ब्लैक लिस्ट क्यों नहीं किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कंपनी को क्यों बचाने में लगे हैं? उन्होंने कहा कि पहली बार में ही यदि उचित कार्रवाई हो जाती, तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।

प्यार में पड़ा 53 वर्षीय सब इंस्पेक्टर, बीमार रहने लगी प्रेमिका तो उतार दिया मौत घाट

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से की मुलाकात तो साक्षी मलिक ने कही ये बात

माता-पिता के साथ बीच में सोए 2 महीने के मासूम की हुई दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -