'भारत मनमोहन सिंह का ऋणी रहेगा...', आखिर क्यों नितिन गडकरी ने दिया ये बड़ा बयान?
'भारत मनमोहन सिंह का ऋणी रहेगा...', आखिर क्यों नितिन गडकरी ने दिया ये बड़ा बयान?
Share:

नई दिल्ली: आर्थिक सुधारों के माध्यम से देश को नई दिशा देने के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को तारीफ करते हुए कहा कि इसके लिए देश उनका ऋणी है। गडकरी ने दिल्ली में आयोजित ‘टीआईओएल पुरस्कार 2022’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साल 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा आरम्भ किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दिखाने का काम किया।

उन्होंने कहा, उदार अर्थव्यवस्था की वजह से देश को नई दिशा मिली। उसके लिए देश मनमोहन सिंह का ऋणी है। गडकरी ने मनमोहन की नीतियों से नब्बे के दशक में महाराष्ट्र की सड़कों के लिए पैसे जुटाने में प्राप्त हुई सहायता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की ओर से आरम्भ किए गए आर्थिक सुधारों के कारण वह महाराष्ट्र का मंत्री रहने के चलते इन सड़क परियोजनाओं के लिए धन जुटा पाए थे।

वही गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को एक उदार आर्थिक नीति की आवश्यकता है जिसमें निर्धनों को भी लाभ पहुंचाने की मंशा हो। उन्होंने कहा कि उदार आर्थिक नीति किसानों एवं निर्धनों के लिए है। उन्होंने उदार आर्थिक नीति के जरिए देश का विकास करने में चीन को एक अच्छा उदाहरण बताया। गडकरी ने भारत के सिलसिले में कहा कि आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए देश को ज्यादा पूंजीगत निवेश की आवश्यकता होगी। उन्होंने अपने मंत्रालय की ओर से देशभर में किए जा रहे 26 एक्सप्रेसवे के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें उन्हें पैसे की कमी का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) राजमार्गों के निर्माण के लिए आम आदमी से भी पैसे जुटा रहा है। गडकरी के अनुसार, 2024 के आखिर तक NHAI का टोल से मिलने वाला राजस्व बढ़कर 1।40 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा जो फिलहाल 40,000 करोड़ रुपये सालाना है।

गुजरात चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, रविंद्र जडेजा की पत्नी को भी टिकट, देखें सूची

ये लड़की करेगी लालू यादव को किडनी डोनेट

'आ गया है वो योद्धा, जो कभी दबाव के आगे नहीं झुका', संजय राउत के बाहर आते ही बोले ठाकरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -