'नितिन गडकरी हमारे साथ आएं, हम उनका समर्थन करेंगे,' केंद्रीय मंत्री को कांग्रेस ने दिया न्योता
'नितिन गडकरी हमारे साथ आएं, हम उनका समर्थन करेंगे,' केंद्रीय मंत्री को कांग्रेस ने दिया न्योता
Share:

मुंबई: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर कांग्रेस ने महाराष्ट्र में बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि भाजपा में नितिन गडकरी नाराज चल रहे हैं तथा वहां जो स्थिति हैं, वो ठीक नहीं हैं। हम उन्हें भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने का आमंत्रण देते हैं। वे हमारे साथ आएं। हम उनका समर्थन करेंगे। पटोले ने ये भी कहा कि वे शीघ्र ही गडकरी से मिलेंगे।

नाना पटोले अकोला में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा- कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। इसमें किसी भी पदाधिकारी नेता को बोलने का पूरा अधिकार है, किन्तु भाजपा में ऐसा नहीं है जिस प्रकार से हाल ही में नितिन गडकरी का पार्टी में जो हाल चल रहा है, वह ठीक नहीं कहा सकता है। उन्होंने कहा- नितिन गडकरी पार्टी से खफा चल रहे हैं। मैं उन्हें आमंत्रित करता हूं- आइए हमारे साथ। हम आपका समर्थन करने के लिए तैयार हैं। जिस प्रकार से केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने वाले पर ED-CBI लगाई जाती है, वह हमारे पास नहीं है। 

आगे उन्होंने कहा- इस सिलसिले में हम नितिन गडकरी से बात करने वाले हैं। हम नितिन गडकरी से मिलेंगे तथा उन्हें हम कांग्रेस में आने का आमंत्रण देंगे। पटोले ले कहा कि गडकरी कांग्रेस में आए, हम उनको सपोर्ट करने के लिए भी तैयार हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर ऑफर दिया गया था। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यू में बोला था कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम से सबक लेना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि यदि वे अपने 100 विधायकों के साथ सपा में सम्मिलित हो जाएं, तो उन्हें सीएम बना दूंगा।

SCO समिट: जिनपिंग, पुतिन और शहबाज शरीफ से मिलेंगे PM मोदी

'इनके नाना ने देश को तोड़ दिया और अब ये देश को जोड़ेंगे', राहुल गाँधी पर भड़के CM सरमा

अब यह पार्टी भी लड़ेगी चुनाव, 2023 में उतारेगी अपने उम्मीदवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -