जन्मदिन से 7 दिन पहले ही बॉलीवुड के इस मशहूर स्टार ने लगा लिया मौत को गले, इंडस्ट्री में पसरा मातम
जन्मदिन से 7 दिन पहले ही बॉलीवुड के इस मशहूर स्टार ने लगा लिया मौत को गले, इंडस्ट्री में पसरा मातम
Share:

बॉलीवुड फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के लोकप्रिय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई अब हमारे बीच नहीं रहे। नितिन ने बुधवार की सुबह खुदखुशी करके अपनी जान दे दी है। उनकी मौत की खबर सामने आते ही हर कोई हैरान है। फिल्म जगत में सन्नाटा पसर गया है। नितिन देसाई कर्जत में अपने एन डी स्टूडियो में मृत पाए गए हैं। पुलिस ने अभी तक उनकी मौत की वजह के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है। किन्तु बताया जा रहा है कि उन्होंने खुदखुशी की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात में जुट चुकी है।

प्राप्त हुई खबर के अनुसार, नितिन देसाई सुबह 4:30 बजे एन डी स्टूडियो में फांसी लगाकर अपनी जान दी है। उनकी मौत की वजह पैसों की तंगी बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नितिन देसाई कल रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह बहुत देर तक वो बाहर नहीं आए। तभी उनके बॉडीगार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया, मगर दरवाजा किसी ने खोला नहीं। खिड़की से जब देखा गया तो नितिन देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था, तत्पश्चात, पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को उतारा है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही सबसे शॉकिंग बात ये है कि नितिन देसाई 9 अगस्त को अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले थे, मगर अफसोस अपने जन्मदिन से पहले ही उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 

कर्जत के MLA ने Mahesh Baldi ने नितिन देसाई की मौत से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि नितिन देसाई ने आर्थिक तंगी के चलते खुदखुशी की है। उन्होंने कहा- नितिन देसाई मेरे विधानसभा क्षेत्र में आते थे। वो बहुत दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने आज सुबह एनडी स्टूडियो में खुदखुशी कर ली। बता दे कि नितिन ने 1989 में परिंदा फिल्म से एक आर्ट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। तत्पश्चात, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के सेट तैयार किए थे। जिन फेमस फिल्मों के सेट उन्होंने तैयार किए थे उनमें प्यार तो होना ही था, हम दिल दे चुके सनम, मिशन कश्मीर,राजू चाचा, देवदास, लगान, बाजीराव मस्तानी सम्मिलित हैं। बिग बॉस का सेट भी उन्होंने डिजाइन किया था। बता दें कि वर्ष 2005 में उन्होंने मुंबई के पास कर्जत में 52 एकड़ में फैला अपना एनडी स्टूडियो खोला था। 

'OMG 2' के डायलॉग्स में हुआ बदलाव, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

रिलीज हुआ 'ड्रीम गर्ल 2' का धमाकेदार ट्रेलर, 'पूजा' बनकर आयुष्मान खुराना ने जीता फैंस का दिल

क्लासिकल संगीत से बॉलीवुड हिट तक: शारदा राजन अयंगर का शानदार सफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -