महुआ मांझी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, भाजपा नेता ने खोला राज
महुआ मांझी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, भाजपा नेता ने खोला राज
Share:

रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन एवं उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के इल्जाम के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा प्रत्याशी महुआ मांझी के बारे में आज हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। यह खुलासा एक बार फिर से झारखंड सरकार की समस्याएं बढ़ा सकती हैं। निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट शेयर करते हुए माजी पर बिना कोई कागज दिए लोन लेने का इल्जाम लगाया है।

निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा है कि झारखंड में लगता है कि मैं पागल हो जाउंगा, झारखंड माल मुद्रा पार्टी की नई होने वाली राज्य सभा सदस्य महुआ जी को किसी SM माइनिंग कंपनी ने 30 लाख रुपये बगैर किसी कागज के लोन दे दिया? भारत में झारखंड ही एक ऐसा प्रदेश है जहां पैसे पेड़ पर उगता है? जोहार...

बता दे कि डॉ महुआ मांझी हिन्दी की बड़ी साहित्यकारों में से एक हैं तथा समाजसेवा के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। हेमंत सोरेन के परिवार की नजदीकी मानी जाती हैं तथा JMM महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर महुआ मांझी ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन सहित JMM के सभी नेताओं, विधायकों, सांसदों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

'AAP के सभी नेताओं को जेल में डाल दो मोदीजी', केजरीवाल ने हाथ जोड़कर की PM से विनती

कांग्रेस विधायक ने खोया आपा, सरेआम कर डाली सुपरवाइजर की जूते से पिटाई

राजस्थान में होगा ‘खेला’!, कांग्रेस ने उदयपुर होटल में भेजे अपने विधायक, मचेगा घमासान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -