पत्नी संग आलीशान बंगले में रहते है निक
पत्नी संग आलीशान बंगले में रहते है निक
Share:

निक जोनस (Nick Jonas Birthday) 16 सितंबर यानि आज अपना जन्मदिन मना रहे है। वर्ष 1992 में जन्में निक जोनस का असली नाम निकोलस जेरी जोनस है। निक का जन्म अमरीकी स्टेट टेक्सास के डैलास में पॉल केविन जोनस सीनियर के परिवार में हुआ था। वर्ष 2006 में जब उनका पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम आया तो निक की आयु महज 13 वर्ष थी। इस बैंड को डिज़्नी चैनल पर बहुत सफलता मिली। 7 वर्ष की आयु से अभिनय कर रहे निक कई सोलो सॉन्ग-एलबम लेकर आ चुके है। आज हम आपको निक की रॉयल्टी को लेकर खास बात बताने जा रहे हैं। ये बात जानकर शायद आप इस बात का अंदाजा लगा पाएं कि 28 वर्ष के निक जोनस की कुल संपत्ति करीब 25 मिलियन (177 करोड़ रुपए) है। इसके साथ ही निक कई महंगी गाड़ियों के ओनर है ।

खबरों का कहना है कि अमरीका के सबसे महंगे लोकेशन पर निक का घर है। इतना ही नहीं निक को बड़े- बड़े स्टेज शो में परफॉर्म करने पर भी मोटी रकम भी मिली है। इतना ही नहीं निक एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के 35 से 70 लाख तक चार्ज कर लेते है। निक ने अधिकतर कमाई सोलो परफॉर्मर के तौर पर कर चुके है। वर्ष  2014-2016 तक उन्हें कई मैगजीन्स ने 'सेक्सिएस्ट मेन' की लिस्ट में स्थान दिया गया है। निक जोनस अकेले ही 25 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें न केवल सिंगिग के लिए बल्कि अब एक्टिंग के लिए भी पहचाने जाते है। इनका अपना म्यूजिक बैंड भी है अमेरिका में रहने वाले निक के पिता भी एक संगीतकार हैं और इनकी मां टीचर थी।

बता दें कि निक जोनस ने 2018 में प्रियंका चोपड़ा से विवाह किया था। प्रियंका चोपड़ा और पॉप स्टार निक जोनस की पहली मुलाकात क्वांटिको के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लॉस एंजिल्स में स्थित आलीशान बंगले में रहते हैं। 20,000 वर्ग फुट में बने इस घर का मूल्य तकरीबन 151 करोड़ है। दोनों ने मिलकर इस घर को डेकोरेट किया है।

बेटे से कम उम्र के लड़के को डेट कर रही ये मशहूर सिंगर

हर किसी के बीच फेमस है ये कलाकार, लेकिन एक KISS के लिए दिए इतने टेक

इजिप्ट में उठी मिया खलीफा को लेकर ऐसी डिमांड

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -