निक जोनस ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, बोले- 'मेरी पत्नी...'
निक जोनस ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, बोले- 'मेरी पत्नी...'
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के पति और एक्टर-सिंगर निक जोनस हमेशा से ही अपनी हेल्थ पर खुलकर बात करते आए हैं। निक जोनस 18 वर्ष पहले टाइप-1 डायबिटीज की चपेट में आए थे। तब से अभी तक वो इस बीमारी से जूझ रहे हैं। अब उन्होंने बताया है कि वो इसे कैसे मैनेज करते हैं। अपने एक इंटरव्यू में निक जोनस ने कहा कि उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा एक ऐप की सहायता से उनके ब्लड शुगर लेवल पर हर समय नजर रखती हैं। 

निक जोनस ने ये भी कहा कि जब वो ट्रिप पर जाते हैं और पत्नी प्रियंका से दूर होते हैं, तब वो अपने भाई के साथ अपने ब्लड शुगर का डेटा शेयर करते हैं। निक ने कहा कि जब भी उनका ब्लड शुगर लेवल हाई होता है, तो वो अपने भाई के साथ प्रियंका को भी इसे लेकर अलर्ट करते हैं। निक का कहना है कि वो ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि समय का कुछ नहीं पता कब क्या हो जाए। इसलिए सुरक्षित रहना आवश्यक होता है। 

निक का मानना है कि इस प्रकार से आप अचानक होने वाली चीजों से बच सकते हैं। इसी के साथ पत्नी प्रियंका को निक ने शानदार बताया है। निक ने कहा- वो मेरी बीमारी का तो ख्याल रखती ही हैं, साथ ही उन्हें ये इस बात की भी पूरी जानकारी है कि किस सिचुएशन में क्या करना है। एक अच्छी पत्नी होने के साथ निक ने प्रियंका को एक बेहतरीन मां भी बताया है। निक ने ये भी कहा कि पिता बनने के बाद वो अपनी बीमारी को लेकर अधिक सतर्क हो गए हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने वर्ष 2018 में ग्रैंड वेडिंग की थी। कपल की शादी की दुनिया गवाह बनी थी। प्रियंका-निक ने वर्ष 2022 में सरोगेसी की सहायता से बेटी का वेलकम किया था। कपल अपनी बेटी संग खुशहाल जिंदगी गुजार रहा है।

नेशनल TV पर अंकिता लोखंडे ने पार की हदें, आग बबूला हुए अभिषेक

बिग बॉस में इस हफ्ते कटेगा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, नाम जानकर होगी हैरानी!

अंकिता ने नील से कर डाली पति विक्की की तुलना, बोलीं- 'मैं जब उसे देखती हूं तब...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -