10 राज्यों में PFI के खिलाफ NIA और ED का एक्शन, 100 से ज्यादा गिरफ्तार
10 राज्यों में PFI के खिलाफ NIA और ED का एक्शन, 100 से ज्यादा गिरफ्तार
Share:

तिरुवनंतपुरम: आतंकवाद के खिलाफ अभियान में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज यानी गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। जी दरअसल यह खबर है कि जांच एजेंसियों ने करीब 10 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI पदाधिकारियों के आवास और दफ्तरों पर रेड की है। वहीं इस दौरान 100 से ज्यादा कैडर को गिरफ्तार किया है। खबर मिली है कि इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक, केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है। जी दरअसल NIA ने आतंकवाद में फंडिंग, ट्रैनिंग कैंप आयोजित करने में शामिल लोगों के आवास और आधिकारिक ठिकानों पर तलाशी की है।

इस मामले के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से यह खबर भी दी गई है कि जांच एजेंसियों ने करीब 10 राज्यों में प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर 100 से ज्यादा कैडर्स को गिरफ्तार किया है। जी दरअसल जांच एजेंसियों ने पीएफआई के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की है। इसी के साथ ही इस बार एजेंसियों ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पार्टी के चेयरमैन सलाम परद भी शिकंजा कसा है। वहीं सलाम के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है।

आज यानी गुरुवार को बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा NIA ने तमिलनाडु में भी कोयंबटूर, कुड्डलोर, रामनाद, दिंडुगल, थेनी और थेनकाशी समेत कई जगहों पर PFI के पदाधिकारियों के आवास पर रेड की है। इसी के साथ राजधानी चेन्नई में PFI के प्रदेश मुख्यालय में भी तलाशी जारी है। आपको पता हो बीते रविवार को भी NIA ने आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रेड की थी। वहीं उस दौरान PFI सदस्यों को पूछताछ के लिए ले जाया गया था।

इसी के साथ जांच एजेंसी ने हिंसा भड़काने और गैर कानूनी गतिविधियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की थी। उस दौरान NIA अधिकारियों की 23 टीमों में निजामाबाद, कुर्नूल, गुंटूर और नेल्लोर जिले में करीब 38 ठिकानों तलाशी ली थी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पसरा मातम, इस मशहूर एक्ट्रेस ने कहा दुनिया को अलविदा

मेहमानों से परेशान है फराह खान, वीडियो शेयर कर कह डाली ये बात

राजू श्रीवास्तव के निधन से टूटे अनुपम खेर, शेयर किया रुला देने वाला वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -