बॉलीवुड इंडस्ट्री में पसरा मातम, इस मशहूर एक्ट्रेस ने कहा दुनिया को अलविदा
बॉलीवुड इंडस्ट्री में पसरा मातम, इस मशहूर एक्ट्रेस ने कहा दुनिया को अलविदा
Share:

लेजेंडरी एक्टर अशोक कुमार की बेटी भारती जाफरी का निधन हो गया है। मिली जानकारी के तहत 20 सितंबर (मंगलवार) को भारती ने अंतिम सांस ली है। जी दरअसल वह बहुत लंबे समय से बीमार चल रही थीं। ऐसे में बीते मंगलवार को भारती का मुंबई के चैंबूर में अंतिम संस्कार किया गया था। दूसरी तरफ भारती जाफरी के निधन की खबर से एक्ट्रेस और डायरेक्टर नंदिता दास अपसेट हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने भारती जाफरी से जुड़ी यादें साझा कीं।

जी दरअसल उन्होंने बताया कि वे भारती को काफी मिस करने वाली हैं। उन्होंने कहा- ''भारती जाफरी एक जिंदादिल शख्सियत थीं। हर कोई उन्हें मिस करेगा। वे मुझे मेरे हर जन्मदिन पर विश करती थीं। मैं उसे बहुत याद करूंगी। वे बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस थीं।'' केवल नंदिता दास ही नहीं, भारती जाफरी के निधन से बॉलीवुड गलियारों में भी हलचल है और सेलेब्स ने नम आंखों से उनको श्रद्धांजलि दी है। जी दरअसल भारती जाफरी ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया था।

इस लिस्ट में हजार चौरासी की मां, सांस, दमन: विक्टिम ऑफ मैरिटल वायलेंस जैसी मूवीज शामिल हैं। निजी जीवन के बारे में बात करें तो भारती जाफरी ने हामिद जाफरी से शादी की थी। हामिद एक्टर सईद जाफरी के भाई हैं। वहीं भारती की बेटी अनुराधा पटेल हैं। रुपा वर्मा, प्रीति गांगुली,अरूप गांगुली उनके सिबलिंग्स हैं। इसी के साथ अगर भारती जाफरी के पिता अशोक कुमार की बात करें तो वे अपने समय के महान कलाकारों में से एक थे। अशोक कुमार का निधन 10 दिसंबर 2001 में हुआ था। करीब 90 साल की उम्र अशोक कुमार ने अंतिम सांस ली थी।

इस चलीत कार से खेल खेल में सीखेंगे बच्चे, पुस्तकालय मोबाइल वैन की हुई शुरूआत

बेटी को ससुराल भेजने से ससुर ने किया तो भड़क गया पति, हाईटेंशन टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा

पोलेटेक्नीक कालेज के छात्रों का विवाद फिर से गहराया!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -