मध्य प्रदेश के लिए अगले 24 घंटे है बेहद अहम, बेकाबू हो सकते है हालात
मध्य प्रदेश के लिए अगले 24 घंटे है बेहद अहम, बेकाबू हो सकते है हालात
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में बीते कई दिनों से वर्षा हो रही है। इसके चलते बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई हैं। कई नादियां उफान पर हैं। वहीं, सीहोर जिले में सीप नदी की बाढ़ में कई श्रमिक पिछली रात फंस गए थे। जिनका सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। खबर के अनुसार, सोमवार रात 10 से 15 मजदूर काम करने के लिए गए थे। इसी बीच वर्षा के कारण सीप नदी का पानी बढ़ गया तथा 6 मजदूर फंस गए थे।

दूसरी तरफ मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के चलते भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन एवं जबलपुर संभागों के जिलों में व दमोह, सागर, उमरिया एवं गुना, जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने एवं अतिवृष्टि जताई है। ऐसे में राज्य के लिए आगामी 24 घंटे महत्वपूर्ण होंगे। मध्य प्रदेश में बारिश का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते 24 घंटें के चलते खातेगांव 27, घोडाडोगरी 16, बिछुआ 13, नटेरन 12, नसरूल्लाहगंज 11, अरेरा हिल्स, रायसेन 10, नवीबाग, भीमपुर, वरला चांद 9, रेहली शमशाबाद 7 सेमी बारिश हुई।

बाढ़ के लिए टोल फ्री नंबर जारी:-
प्रदेश सरकार के अनुसार, इस समय भारी वर्षा से प्रभावित राज्य के 16 जिलों में हालात नियंत्रण में है। प्रभावितों की मदद हेतु प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। वहीं, बाढ़ एवं जलभराव से जुड़ी जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया गया है। बाढ़ प्रभावित की जानकारी के लिए 1070 और 1079 पर संपर्क किया जा सकता है।

एलन मस्क के एक फैसले से 'धड़ाम' हुए Twitter के शेयर, निवेशकों के अरबों रुपए डूबे

बाबा मंदिर के गर्भगृह में PM मोदी ने की पूजा-अर्चना, स्वागत में सड़कों पर उतरे लोग

सरकार ने व्यापार मंडल में विभिन्न क्षेत्रों के 29 सदस्यों को नामित किया `

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -