इस बार अखबार से बनाए गणपति की प्रतिमा, बनाना है बहुत आसान
इस बार अखबार से बनाए गणपति की प्रतिमा, बनाना है बहुत आसान
Share:

हिंदू धर्म में गणपति जी को प्रथम पूजनीय माना जाता है। जी दरअसल हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ काम से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि इस साल गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को है और इस दिन दिन से ही 10 दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में आप सभी जानते ही होंगे इस दिन के लिए लोग तरह-तरह के गणपति की मूर्तियां घर लेकर आते हैं। वहीं कुछ लोग ईको फ्रेंडली गणपति घर पर बनाते हैं। वैसे अगर आप घर पर गणपति की मूर्ति बनाना चाहते हैं तो आप अखबार से बना सकते हैं। आइए बताते हैं कैसे। 


गणपति बनाने के लिए इस तरह करें तैयारी- घर पर अखबार से गणपति बना रहे हैं तो सबसे पहले अखबार को छोटे टुकड़ों में काट लें। उसके बाद इन्हें पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें और अब इसें ब्लेंड करें। ब्लेंड करने के बाद अपने हाथों से इस मिश्रण को निचोड़ें और सारा एक्सट्रा पानी निकाल दें। जी हाँ क्योंकि ऐसा करने के लिए आप एक कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आप दो कप पानी में एक कप आटा डालें और तेज आंच पर उबाल लें। तब तक उबालें जब तक की ये गाढा न हो जाए। अब इसमें नींबू का रस डालें और फिर इसे सूखने दें। अब ब्लेंड किए हुए न्यूजपेपर को इस बैटर में डालें और इसे आटे की तरह गूथ लें। अब इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें। इसके बाद इससे गणपति बनाएं।

गणपति बनाने के लिए आटे को अलग-अलग पोर्शन में बांट लें, जैसे छोटा हिस्सा हाथ, पैर बनाने के लिए लें और बड़ा हिस्सा शरीर बनाने के लिए। अब पोश्चर को बनाए रखने के लिए बीच में टुथपिक डालना न भूलें। इसी के साथ शरीर के हर हिस्से को सेट करें और फिर आंख, नाक, कान और कपड़े बनाएं। बनी हुई आकृति को खूबसूरत रंगों से रंगे।

करते हैं हेयर डाई तो पहले पढ़ ले ये खबर, सूज गया महिला का चेहरा

Video: 'I Hate Indians' कहकर 4 महिलाओं से मारपीट, दी गाली और बंदूक दिखाकर धमकाया

एक महीने से 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर रह रहा पति, वजह कर देगी हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -