करते हैं हेयर डाई तो पहले पढ़ ले ये खबर, सूज गया महिला का चेहरा
करते हैं हेयर डाई तो पहले पढ़ ले ये खबर, सूज गया महिला का चेहरा
Share:

आजकल लोग फैशन के मामले में तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट्स करते रहते हैं, कभी बालों के साथ तो कभी चेहरे के साथ! हालाँकि ये एक्सपेरिमेंट्स कभी-कभी बड़े महंगे पड़ जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका में। जी दरअसल रहने वाली एक महिला के साथ पिछले दिनों ऐसा ही कुछ हुआ। जी दरअसल बाल रंगने के बाद उसे इतनी खतरनाक एलर्जी हुई कि उसका पूरा चेहरा फूल गया। इस मामले में उसने खुद बताया कि उसका चेहरा "इमोजी" की तरह दिखने लगा। केवल यही नहीं कई दिनों तक उसे देखने में भी दिक्कत हुई।

बताया जा रहा है डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद वह महिला अब ठीक है और दूसरों को हेयर डाई के प्रति जागरूक करती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के ह्यूस्टन, टेक्सास में रहने वाली 29 साल की शनिका ने बताया कि, 'उन्होंने कुछ महीने पहले हेयर डाई किया था। डाई के बाद अगली सुबह जब वह उठीं तो सिरदर्द की समस्या हुई और धीरे-धीरे माथा सूजने लगा। स्किन पर दाने भी निकल रहे थे।'

जी दरअसल वह बताती हैं कि हर घंटे उनका माथा सूजता गया और देखते देखते उनका चेहरा 'इमोजी' जैसा बन गया। वहीं उनका हाल देखकर डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि सूजन गले तक पहुंचा तो जान भी जा सकती है। इसी के साथ शनिका ने बताया कि, डॉक्टर को दिखाने के बाद भी इस दिक्कत से फौरन आराम नहीं मिला। चेहरे की सूजन को ठीक होने में 2-3 हफ्ते का समय लग गया। वह बताती हैं कि जनवरी में हुई इस घटना की वजह से वह 3 दिन तक देखने में भी असमर्थ रहीं।

अब आज के समय में शनिका लोगों को हेयर डाई के प्रति जागरूक करती हैं। जी हाँ और वह सबसे इसे यूज करने से पहले पैच टेस्ट करने का आग्रह करती हैं। शनिका का कहना है उन्हें यह रिएक्शन पैराफेनिलेनेडियम (पीपीडी) के कारण हुआ था। वैसे तो आमतौर पर यह रसायन काली मेहंदी और काले बालों के लिए बनाए गए रंगों में पाया जाता है। हालाँकि डॉक्टरों ने भी यह बताया था कि यह रिएक्शन रासायनिक घटक के कारण हुआ। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और उनके एंटीहिस्टामाइन और स्टेरॉयड के नुस्खे ने सूजन कम करने में मदद की।

Video: 'I Hate Indians' कहकर 4 महिलाओं से मारपीट, दी गाली और बंदूक दिखाकर धमकाया

दादी ने अपने 100वे जन्मदिन पर किया ऐसा कारनामा कि पकड़ ले गई पुलिस

नोएडा के सेक्टर 80 में आग का गोला बनी गद्दे बनाने की फैक्ट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -