इस गाने में रोमांस करते नजर आएँगे निक-प्रियंका, रिलीज हुआ पहला पोस्टर
इस गाने में रोमांस करते नजर आएँगे निक-प्रियंका, रिलीज हुआ पहला पोस्टर
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपने पति निक जोनस के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाली हैं. उनकी और उनके पति दोनों की ही फैन फॉलोइंग काफी अधिक है और इसी वजह से वो हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं. ऐसे में दोनों के फैन्स को हमेशा ही दोनों को साथ देखने का इंतजार रहता है. अब अपने फैन्स के इंतजार को खत्म करते हुए निक और प्रियंका साथ में एक म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाले हैं. जी हाँ, उनके इस एल्बम का फर्स्ट लुक जारी किया गया है और आप देख सकते हैं इस तस्वीर में प्रियंका सफेद रंग की लूज फिटिंग शर्ट पहनी नजर आ ही हैं.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

इसी के साथ फोटो में निक और प्रियंका एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं जो बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है. हाल ही में प्रियंका के पति निक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है और तस्वीर के साथ निक ने कैप्शन में लिखा है, 'वो रिस्की है और मैं बिजनेस.#WhatAManGottaDoVideo.' आप देख सकते हैं इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है और अब तक इस पर लाखो लाइक्स आ चुके हैं.

इसमें प्रियंका का लुक बोल्ड एंड ब्यूटीफुल है जिसे फैंस प्यार दे रहे हैं. आपको पता हो कि 1980 के दौर के गाने 'What A Man Gotta Do' का दूसरा वर्जन आने वाला है जिसमें प्रियंका जोनस भी नजर आएंगी. वैसे इससे पहले भी निक और प्रियंका जोनस ब्रदर्स के गाने 'सकर' में नजर आ चुके हैं जहाँ प्रियंका कुछ ही समय के लिए दिखाई दी थीं. अब बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तो प्रियंका जल्द ही वेब सीरीज 'व्हाइट टाइगर' में दिखाई देंगी.

टैटू फ्लॉन्ट करते नजर आईं ईशा गुप्ता, देखिए तस्वीर

वरुण और नताशा इस साल बंध सकते हैं शादी के बंधन में, जानिए वेडिंग डेस्टिनेशन

आलिया भट्ट ने शेयर किया ट्रेडिशनल लुक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -