नए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी बोले- पेट्रोल डीजल की कीमतें घटेंगी, थोड़ा समय तो दीजिए
नए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी बोले- पेट्रोल डीजल की कीमतें घटेंगी, थोड़ा समय तो दीजिए
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल के नए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि पेट्रोल डीजल की कीमतें घटेंगी, लेकिन इसके लिए थोड़ा समय लगेगा। हालांकि, हरदीप सिंह पुरी ने जो योजना इसके लिए बताई है वो समझ से परे है। उनका कहना है कि क्रूड आयल का देश में ही उत्पादन बढ़ाया जाएगा। प्राकृतिक गैस को भी अब तेजी से बनाया जाएगा।

वहीं, सोशल मीडिया पर यूज़र्स उनके दावे के खूब मजे ले रहे हैं। सरदार युसूफ ने कमेंट में लिखा कि- 'सर आपको जनता ने समय दिया कमर तोड़ दो दबाके। कीमतें बढ़ा दो। इससे पहले तो धर्मेंद्र प्रधान जी पेट्रोलियम मंत्री थे। वो भी कुछ नहीं कर सके, तो आप कौन सा भला करोगे जनता का।' एक अन्य यूज़र सुरेश कुमार ने लिखा कि, सात साल से सो रहे थे, जुमलाबाज नेता जी।' एक यूजर ने लिखा कि 'आप से भी ना हो पाएगा। बोलने की बाते हैं। Tax लेना बस। आप लोग जानते है लूटना है बस। रोजगार की बात कोई भी मंत्री जी नहीं करते अब।'

फिरोज अंसारी नामक एक यूज़र ने लिखा कि, 'अरे नेहरु जी को जिन्दा करो सब सही हो जायेगा। कुछ होने वाला नहीं है। अब सत्ता की नयी कुर्सी बहुत गर्म है। हमारे पूर्वजो ने कांग्रेस को 70 साल दिया था। तुमको भी देंगे 14 वर्ष। 140/लीटर पहुंचने के लिए।'

ग्रीन एनर्जी के लिए मुकेश अंबानी का एक्शन शुरू, खरीदने जा रहे यह कंपनी

बेहद कम हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, अगर सरकार मान ले RBI गवर्नर की ये सलाह

क्या आपके पास भी है बिना हिसाब-किताब वाला बहुत सारा धन? तो हो जाइये सावधान वरना...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -