ओडिशा में आज होगा नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन्हें मिल सकती है कैबिनेट में जगह
ओडिशा में आज होगा नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन्हें मिल सकती है कैबिनेट में जगह
Share:

भुवनेश्वर: ओडिशा में आज नई मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण है। सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार की नई मंत्रिपरिषद में 13 कैबिनेट मंत्री तथा 8 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के सम्मिलित होने का अनुमान है। शनिवार को ओडिशा सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

जगन्नाथ सरका, निरंजन पुजारी, रणेंद्र प्रताप स्वैन, प्रमिला मलिक, उषा देवी, प्रफुल्ल कुमार मलिक, प्रताप केशरी देब, अतनु सब्यसाची नायक, प्रदीप कुमार आमत, नबा किशोर दास, अशोक चंद्र पांडा, तुकुनी साहू और राजेंद्र ढोलकिया को कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद की शपथ लेने के लिए लोक सेवा भवन के कन्वेंशन हॉल में मौजूद रहने के लिए बोला गया है।

स्वतंत्र प्रभार के रूप में समीर रंजन दास, अश्विनी कुमार पात्रा, प्रीतिरंजन घदेई, श्रीकांत साहू, तुषारकांति बेहरा, रोहित पुजारी, रीता साहू और बसंती हेम्ब्रम को राज्य मंत्री पद की शपथ लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सभी को कन्वेंशन हॉल में उपस्थित रहने के CMO की ओर से फोन आए हैं। सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) ने बीते माह 29 मई को अपने कार्यकाल के 3 वर्ष पूरे किए हैं। इस बीच विवादों में आने वाले नेताओं के कारण सरकार की प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठ रहे थे। इसे देखते हुए मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने शनिवार को डिप्टी स्पीकर को इस्तीफा सौंप दिया। सूत्रों के अनुसार, उद्योग और ऊर्जा मंत्री कैप्टन दिब्या शंकर मिश्रा को मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है।

'PM मोदी की तस्वीर पर लगा ताला', जानिए क्या है मामला?

'अभिनय में अमिताभ बच्चन को भी पछाड़ सकते हैं शिवराज सिंह चौहान', विजयलक्ष्मी ने CM पर कसा तंज

CAA-NRC विरोधी प्रदर्शनों से भी जुड़ रहे कानपुर हिंसा के तार, मास्टरमाइंड जफ़र हाशमी गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -