युवा शक्ति के जरिए हो रहा नए भारत का निर्माण: CM धामी
युवा शक्ति के जरिए हो रहा नए भारत का निर्माण: CM धामी
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सतत विकास से ही दिक्कतों का निदान संभव है। युवा शक्ति के तौर पर जो बौद्धिक संपदा राष्ट्र के पास है, उसी के आधार पर 21वीं सदी के नए भारत का निर्माण हो रहा है। युवा शक्ति इस दिशा में भी सोचे कि कैसे आखिरी छोर पर खड़े एक शख्स के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जाए। कैसे सामाजिक परिवेश को बेहतर बनाया जाए तथा अंत्योदय के संकल्प को साबित किया जाए। वह शुक्रवार को IIT रुड़की के 175 साल पुरे होने के मौके पर आयोजित NSS आईआईटी की तरफ से आयोजित ‘सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव-2022' के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

वही कार्यक्रम का आरम्भ IIT के कुल गीत से हुई। तत्पश्चात, सीएम पुष्कर सिंह धामी, IIT के निदेशक प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, MLA प्रदीप बत्रा तथा महामंडलेश्वर स्वामी यतीश्वरानंद गिरि ने समारोह का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक जागरूकता तथा समाज को विकसित करने का काम करेगा। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने अनेक ऐसे मानक निर्धारित किए हैं जो कि सतत विकास को मापने का कार्य करते हैं। हमारे सतत विकास को आने वाले वक़्त में 2 ही बिंदु परिभाषित करेंगे। पहला हमारे लोगों का स्वास्थ्य तथा दूसरा पृथ्वी का स्वास्थ्य। उन्होंने कहा कि विकास को सुनिश्चित करने के लिए निर्धनता, भुखमरी, बीमारियों से मुक्ति तथा प्राथमिक शिक्षा की सार्वभौमिक उपलब्धता जैसी चुनौतियों का सामना करना है। 
 
कॉन्क्लेव का मुख्य लक्ष्य जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संकट तथा जल की कमी जैसे मसलों एवं इनके समाधानों पर बातचीत करना रहा। वक्ताओं ने मानव के प्रति समानता को बढ़ावा देकर सभी के लिए बेहतर एवं स्थायी भविष्य की दिशा में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की जरुरत पर जोर दिया। इस के चलते दीर्घकालिक स्थायित्व के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आधुनिक योजनाओं पर बातचीत की गई। साथ ही विभिन्न कार्यशालाओं, हैकाथॉन्स, आइडियाथॉन्स, केस स्टडी, पॉलिसी केस प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

हाईकोर्ट ने सीएम हेमंत सोरेन को थमाया नोटिस, जानिए पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश में केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP प्रदेश अध्यक्ष सहित 3 नेता भाजपा में हुए शामिल

पंजाब की AAP सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, तीन बड़े शहरों के कमिश्नर बदले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -