हिमाचल प्रदेश में केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP प्रदेश अध्यक्ष सहित 3 नेता भाजपा में हुए शामिल
हिमाचल प्रदेश में केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP प्रदेश अध्यक्ष सहित 3 नेता भाजपा में हुए शामिल
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनूप केसरी दो अन्य नेताओं के साथ शुक्रवार (8 अप्रैल) को भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर स्थानीय नेताओं का अपमान करने का इल्जाम लगाया है।

AAP के महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना जिला अध्यक्ष इक़बाल सिंह के साथ भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से दिल्ली में भाजपा की सदस्यता गहन करने के बाद केसरी ने कहा कि केजरीवाल पार्टी नेताओं से मिलते तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रैली के दौरान केजरीवाल ने स्थानीय नेताओं की ओर देखा तक नहीं। केसरी के अनुसार, 'हिमाचल प्रदेश में हम पार्टी के लिए 8 सालों से पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य कर रहे थे, मगर अरविंद केजरीवाल ने मंडी में रैली और रोड शो के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं को नज़रअंदाज़ किया। राज्य के AAP कार्यकर्ताओं ने इस अनदेखी को अपना अपमान माना और पार्टी छोड़ दी।'

मंडी में रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने को लेकर केसरी ने कहा कि जो दिन-रात पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं, उन लोगों की ओर केजरीवाल ने देखा तक नहीं। रोड शो के दौरान सिर्फ अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान मुख्य आकर्षण थे। भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं ने हिमाचल प्रदेश से आने वाले भाजपा के कद्दावर नेता अनुराग सिंह ठाकुर और जेपी नड्डा के साथ मिलकर काम करने और भाजपा को सशक्त करने का आश्वासन दिया है।

पंजाब की AAP सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, तीन बड़े शहरों के कमिश्नर बदले

'कांग्रेस की लड़ाई हिन्दू और हिन्दुत्वादियों से है..', डोटासरा ने बताया क्या है 'राहुल गांधी' का आदेश ?

दिल्ली के एक और भाजपा नेता पर दर्ज हुई FIR, केजरीवाल का वीडियो ट्वीट करने पर दर्ज हुआ केस

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -