अब रोबॉट करेगा एक्सरसाइज तो निकलेगा पसीना
अब रोबॉट करेगा एक्सरसाइज तो निकलेगा पसीना
Share:

टोक्यो। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट को विकसित करने में सफलता हासिल की है, जो सिट-अप्स और पुश-अप्स जैसी कसरतें कर सकता है। सबसे बड़ी ताज्जुब की बात यह है कि कसरत करते समय इस रोबॉट को इंसानों की तरह पसीना भी आता है। इस रोबॉट में एक आर्टिफिशल सिस्टम लगाया गया है जिसके कारण इसे पसीना आता है। यह सिस्टम शारीरिक तौर पर वैसे ही काम करता है जैसे ह्यूमन बॉडी करती है।

जापान के यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो में विकसित इस रोबोट का नाम केंगोरो है, जिसमें कृत्रिम पर्सपिरेशन (पसीना) सिस्टम लगाया गया है। केंगोरो मनुष्यों की तरह ही उठक-बैठक और पुशअप्स जैसे कठिन व्यायाम कर सकता है, लेकिन व्यायाम के कारण यह बहुत गर्म हो जाता है। इससे बचाने के लिए रोबोट के शरीर में मौजूद पर्सपिरेशन सिस्टम से पानी को प्रवाहित किया जाता है, जो भाप बनकर शरीर के बाहर निकल जाता है।

वैज्ञानिकों की यह टीम पिछले कई सालों से ह्यूमनॉइड रोबॉट्स विकसित कर रही है। केंगोरो इनके द्वारा 2001 में डिवेलप की गई सीरीज का सबसे अडवांस रोबॉट है। इस रोबॉट को जब मानव की तरह पसीना आता है तो यह सिस्टम इसे ओवरहीट होने से भी बचाता है। केंगोरो इंसान की तरह कई मूवमेंट और एक्सरसाइज भी कर सकता है।

एल्यूमीनियम, इस्पात, प्लास्टिक और अन्य घटकों से डिजाइन किया गया रोबोट इंसान नुमा है। इसमें इंसानों की तरह पसलियां हैं और मेरुदण्ड जैसी एक कृत्रिम प्रणाली भी है जो रोबोट की गति और संतुलन को नियंत्रित करती है। रोबोट का दिल एक शक्तिशाली कंप्यूटर है, जो उसे स्वतंत्र रूप से अपने प्रदर्शन करने में मदद करता है। 

सूख जाएगा पृथ्वी का एक चौथाई हिस्सा

खामेनेई ने दुश्मनों को जिम्मेदार ठहराया

प्यार में धोखा मिलने पर लड़की ने उठाया ये कदम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -