मऊगंज बना MP का 53वां जिला, अजय श्रीवास्तव बने कलेक्टर
मऊगंज बना MP का 53वां जिला, अजय श्रीवास्तव बने कलेक्टर
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के जिलों में अब मऊगंज का भी नाम जुड़ गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऐलान के पश्चात् राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का आदेश जारी कर दिया है, इसी के साथ अब राज्य में जिलों का आंकड़ा 53 हो गया है। 15 अगस्त से पहले रीवा से अलग कर बनाए गए मऊगंज जिले में कलेक्टर तथा एसपी की भी पोस्टिंग भी कर दी गई है। इस सिलसिले में सामान्य प्रशासन विभाग एवं गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है। वही अन्य अफसरों की नियुक्ति भी इसी सप्ताह हो जाएगी।

अजय श्रीवास्तव अपर आयुक्त आदिवासी विकास, प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल को नवगठित जिले मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया है। श्रीवास्तव का पदस्थापना आदेश जारी हो गया है। सुश्री सोनिया मीना को जिला मऊगंज कलेक्टर पदस्थ करने का जारी आदेश रविवार देर रात प्रदेश शासन ने रद्द कर दिया है। वही वीरेन्द्र जैन सेनानी 8वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा को नवगठित जिले मऊगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जैन का पद-स्थापना आदेश रविवार देर रात जारी हो गया है।

दरअसल, मार्च में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज को नया जिला बनाने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री शिवराज ने घोषणा की थी कि 15 अगस्त को नए जिले में राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। तत्पश्चात, 6 अप्रैल को नए जिले के गठन की प्रारंभिक अधिसूचना जारी की गई थी तथा इसपर दावे या आपत्तियां मंगाई गई थी। आपत्तियों के निराकरण के पश्चात् राजस्व विभाग ने नए जिले के गठन एवं कलेक्टर समेत अन्य पदों के सृजन का प्रस्ताव बनाकर भेजा था तथा इस पर स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात् रविवार को राजस्व विभाग ने नए जिले के गठन का आदेश जारी कर दिए। बता दें कि मऊगंज, हनुमना एवं नई गढ़ी तीन तहसील को मिलाकर यह जिला बनाया गया है। इसका मुख्यालय मऊगंज रहेगा। मऊगंज जिला मुख्यालय होगा। अब रीवा जिले में 9 तहसीलें हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्यौंथर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया तथा मनगंवा शेष रहेंगी।

कल तक भाई थे, आज 'कसाई' कैसे बन गए ? आज़ादी के 'तोहफे' के नाम पर आई थी लाशों से भरी ट्रेनें

तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की हुई मौत, अंत्येष्टि के लिए परिजनों को दिए जाएंगे 5-5 हजार रूपये

नर्स बनते ही बदले बीवी के तेवर, पति को पहचानने से किया इंकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -