दो पत्नियों ने साजिश रचकर करवा दी अपने पति की हत्या, 15 लाख में बुलाए थे 2 शूटर्स
दो पत्नियों ने साजिश रचकर करवा दी अपने पति की हत्या, 15 लाख में बुलाए थे 2 शूटर्स
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक शख्स की दो पत्नियों ने मिलकर उसका क़त्ल करवा दिया। इस क़त्ल के लिए 15 लाख रुपए में बाकायदा 2 शूटर हायर किए थे। इस केस में पुलिस का कहना है कि 6 जुलाई को संजीव कुमार नाम के DTC ड्राइवर की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। संजीव कुमार की दो बीवी और उसकी एक बेटी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दे डाला।

खबरों का कहना है कि 6 जुलाई को पुलिस को खबर मिली थी कि संजीव कुमार नाम के एक शख्स का एक्सीडेंट हो गया था। उसके साथ उसकी बेटी और उसकी बीवी भी आई हुई थी। उसकी बीवी गीता उर्फ नजमा ने पुलिस को खबर दी कि वह सब्जी लेने के लिए निकली थी, इसी बीच एक्सीडेंट हुआ और उसके पति की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि संजीव कुमार को एक गोली लग गई थी, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस काे जब नजमा पर शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की। पुलिस को शुरू में नजमा गुमराह करती रही और कहती रही कि DTC के वर्कर्स ने उसके पति संजीव कुमार को कई बार जान से मारने की धमकी दे डाली थी।

पुलिस ने DTC ड्राइवर और वर्कर से कई बार पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने नजमा का मोबाइल ढूंढा। उस मोबाइल फोन से एक तस्वीर डिलीट थी। यह फोटोज एक बाइक की थी। कड़ाई से पूछताछ की तो नजमा ने सच उगल दिया। उसने कहा है कि उसने और संजीव की पहली बीवी ने मिलकर इकबाल और नईम नाम के दो शूटर हायर कर लिए थे। इस क़त्ल के लिए 15 लाख रुपए की सुपारी देने का वादा किया था। इसके बाद 6 जुलाई को नजमा, उसकी बेटी और संजीव कुमार बाइक से सब्जी लेने के लिए निकले, जहां आरोपी पहले से संजीव का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने संजीव को गोली मारकर मर्डर कर दिया था।

पुलिस ने आरोपी नजमा गीता देवी और उसकी बेटी को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस दोनों शूटर्स की तलाश कर रही है। दरअसल, संजीव का व्यवहार नजमा को लेकर  बहुत  खराब था, इसके उपरांत नजमा को पता चला कि संजीव पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। लिहाजा दोनों बीवियों ने एक दूसरे से बात की और बोला है कि संजीव दोनों की जिंदगी बर्बाद कर रहा है, लिहाजा इसका कत्ल करवा दिया जाए। जिसके उपरांत सुपारी किलर हायर कर हत्या करवा दी गई।

कार और ट्राले कि भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत

रेप के आरोप में फरार हैदराबाद पुलिस इंस्पेक्टर ने किया सरेंडर

17 साल के लड़के ने पैसे देने से इनकार करने पर अपनी दादी की हत्या कर दी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -