केजरीवाल ने महिलाओं के खिलाफ बड़ रहे अत्याचार पर रिपोर्ट मांगी
केजरीवाल ने महिलाओं के खिलाफ बड़ रहे अत्याचार पर रिपोर्ट मांगी
Share:

नई दिल्‍ली : मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बड़ रहे अत्याचार पर दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी से रिपोर्ट मांगी. इस दौरान बस्सी ने दिल्ली सचिवालय जाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बस्सी से आनंद पर्वत में छेड़छाड़ का विरोध करने वाली युवती मीनाक्षी की नृशंस हत्या के बारे में पूरी जानकारी मांगी। केजरीवाल ने बस्सी से यह जानना चाहा कि दिल्ली में महिलाओं पर हुए अत्याचारों के कितने मामले दर्ज हुए है और पुलिस ने उस पर क्या कार्रवाई की। इसके साथ केजरीवाल ने बीएस बस्सी से वह लिस्ट भी मांगी जिसमें पुलिस ने मामले दर्ज नहीं किए। इसी के साथ उन्‍होंने बस्सी से उन पुलिस अफसरों की भी सूची मांगी जो अब तक थाना प्रमुख नहीं बनाए गए। 

केजरीवाल ने पुलिस आयुक्त से बीट आरक्षियों की सूची और उनके मोबाइल नंबर की सूची देने को भी कहा। नजीब जंब से मुलाकात के बाद दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने इशारों-इशारों में कह दिया कि पुलिस हवाबाजी से नहीं चलती है, यहां कानून के हिसाब से काम करना होता है। दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी का यह बयान केजरीवाल और दिल्ली पुलिस के बीच हो रही उस रस्साकशी का जवाब है, जो दिल्ली के मीनाक्षी मर्डर केस के बाद एक बार फिर से शुरू हो गई है। दिल्ली के लेफ्टिनेन्ट गवर्नर जंग से मिलने के बाद बस्सी पुरे आत्मविश्वास के साथ दिखे. यही नही बस्सी ने आगे कहा की वह किसी की भी बात पर ध्यान नही देते है सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते है। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -