माँ के देहांत के बाद से डिप्रेशन में थे दोनों भाई, फांसी लगाकर दे दी जान
माँ के देहांत के बाद से डिप्रेशन में थे दोनों भाई, फांसी लगाकर दे दी जान
Share:

नई दिल्‍ली: मां का देहांत होने के बाद अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहे दो सगे भाईयों ने अपने घर में सीलिंग फैन से फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार ये सनसनीखेज घटना सोमवार को जनकपुरी इलाके में घटित हुई है। मृतकों की शिनाख्त कुणाल अग्रवाल (27) और गौरव अग्रवाल (27) के तौर पर हुई है।   

सोमवार को दोपहर 12:30 बजे पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक उनके पिता बीते 20 वर्ष से लकवाग्रस्त हैं और इसी वर्ष 23 मार्च को इनकी मां का कैंसर से देहांत हो गया। उसके बाद दोनों भाई डिप्रेशन के शिकार हो गए और बहुत परेशान रहने लगे। इस बीच डेढ़ महीने पूर्व दोनों भाई बगैर बताए कहीं चले गए और रविवार की रात घर लौटे थे। उसके बाद सोमवार दोपहर पुलिस को घटना की सूचना मिली।

दोनों भाईयों ने दिल्‍ली के नरेला और सीरसपुर के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों से स्नातक थे। उनके पिता रेलवे ठेकेदार हैं और दोनों भाई उनके कार्य में सहयोग करते थे। मां के देहांत के बाद अवसाद का शिकार होने पर ये पिता की सहायता करने में असमर्थ हो गए थे। उसके बाद लगभग डेढ़ महीने पहले घर छोड़कर चले गए थे। रविवार को रात लगभग साढ़े नौ बजे घर लौटे थे। पुलिस के अनुसार एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें कहा गया है कि उनकी मौत के लिए कोई और जिम्‍मेदार नहीं है।

युवाओं के लिए बम्पर भर्ती, NIT में मिल रहा सुनहरा मौका

कर्ज में गले तक डूबे अनिल अम्बानी, अब ऋण चुकाने के लिए लिया ये फैसला

जल्दी वापसी करेगा टीवी का पुराना शो 'संजीवनी', डॉक्टर्स डे पर किया खुलासा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -