कभी नहीं पढ़ी संस्कृत, फिर कैसे फरमानी नाज ने 'हर हर शंभू' में पढ़ लिए मंत्र?
कभी नहीं पढ़ी संस्कृत, फिर कैसे फरमानी नाज ने 'हर हर शंभू' में पढ़ लिए मंत्र?
Share:

महादेव भक्तों के लिए सावन में रिलीज किया गाना 'हर हर शंभू' सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। मुस्लिम होकर शिव भजन गाने पर गायिका फरमानी नाज को ट्रोल किया गया। मुस्लिम कट्टरपंथियों ने इसे गुनाह बताया। फरमानी का वैसे तो इन धमकियों पर प्रतिक्रिया आ चुकी है। अब फरमानी ने अपने नए व्लॉग में उनकी आलोचना करने वालों को जवाब दिया है। साथ ही ये भी कहा कि 'हर हर शंभू' गाने को बनाना कितना मुश्किल टास्क था।

फरमानी नाज ने कहा कि उन्होंने इस गाने के लिए बहुत मेहनत की। इसमें इतने कठिन शब्द थे जो बोलने में उन्हें बहुत देर लगी। इस गाने को बनाने में म्यूजिक टीचर परविंदर ने फरमानी की बहुत सहायता की। शिव स्तोत्र का सही उच्चारण कैसे करना है, कैसे गाना है, ये सब फरमानी को परविंदर ने कहा। फरमानी ने हिंदी एवं उर्दू सीखी है। उन्होंने संस्कृत नहीं पढ़ी है इसलिए उन्हें संस्कृत के शब्द बोलने में समस्या हो रही थी। फरमानी ने अधिक से अधिक मेहनत की और परिणाम सभी के सामने है। 'हर हर शंभू' गाने में फरमानी ने हर एक मंत्र का सही उच्चारण किया है। 

वही गाने का म्यूजिक एक रात में 10-12 घंटे में बना, जो परविंदर ने बनाया। फरमानी 'हर हर शंभू' गाना गुनगुना रही थीं। फरमानी को ये गाना गाता देख उनकी टीम के सदस्य राहुल ने सोचा क्यों ना फरमानी की आवाज में ये गाना रिकॉर्ड किया जाए। फिर राहुल परविंदर के समीप गए। 6-7 घंटे में पूरा ट्रैक बना। ट्रैक बनने के पश्चात् वीडियो शूट हुआ। जिसमें 2 घंटे लगे। राहुल ने कहा, कुल मिलाकर ये गाना बनने में 24-25 घंटे लगे, इसे बनाने डालने और समझने में। उन्होंने कहा कि इस गाने को लेकर कोई फतवा जारी नहीं हुआ था। जो इसे हराम बता रहे हैं, उनके लिए भी हम सही बोलते हैं। ये उनकी इच्छा है। करोड़ों व्यक्तियों में से यदि कुछ लोग गलत बोलते हैं तो इससे फर्क नहीं पड़ता। ऐसा नहीं है हम आगे से काम करना बंद कर देंगे। 

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है 'अनुपमा' की यह एक्ट्रेस

मोनोकिनी पहन टीवी की इस 'संस्कारी बहू' ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, दिल थामकर देंखे ये VIDEO

'बबिता जी' को छोड़ इस मशहूर एक्ट्रेस के प्यार में लट्टू हुआ टप्पू, देंखे VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -