'रोमांस किंग' की विरासत को नेटफ्लिक्स ने भी किया सलाम
'रोमांस किंग' की विरासत को नेटफ्लिक्स ने भी किया सलाम
Share:

बॉलीवुड के रोमांस किंग रहे यश चोपड़ा का नाम बॉलीवुड में बड़ी अदब से लिया जा रहा है। यश चोपड़ा ने अपनी मूवीज के माध्यम से प्यार को दोस्ती, जुनून और त्याग के साथ परिभाषित भी कर दिया है, जिसे दुनिया सलाम भी कर रही है। अब बॉलीवुड के इन्हीं किंग ऑफ रोमांस, यश चोपड़ा के जीवन को  सीरीज के रूप में दुनिया के सामने भी पेश कर दिया गया है। दरअसल, नेटफ्लिक्स प्रतिष्ठित इंडियन मूवी निर्माता यश चोपड़ा और उनके स्टूडियो यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की सांस्कृतिक विरासत को डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोमांटिक्स' के साथ दुनिया के सामने पेश करने जा रहा है।

यश चोपड़ा के जीवन पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का एलान करते हुए नेटफ्लिक्स ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'द रोमांटिक्स' का पोस्टर भी साझा कर दिया है। इस पोस्टर में यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी कई मूवीज के पोस्टर्स का कोलाज दिखाई दे रहा है। इस सीरीज की जानकारी शेयर करते हुए OTT प्लेटफॉर्म ने लिखा, 'एक पूरी पीढ़ी को प्यार करने का तरीका सिखाने वाले के प्यार में पड़ने का समय आ गया है। द रोमांटिक्स की दुनिया की एक झलक देखें, ट्रेलर कल रिलीज होगा।' सीरीज के पोस्टर के साथ ही नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान भी कर दिया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

'द रोमांटिक्स' का ट्रेलर कल यानी 1 फरवरी को यानि आज रिलीज होने वाला है। स्मृति मुंधरा के निर्देशन में बनी यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे स्वर्गीय यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए रिलीज की जाने वाली है। 'सिलसिला', 'लम्हे', 'वीर जारा', 'दिल तो पागल है' और 'जब तक है जान' सहित भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को कई रोमांटिक फिल्में देने वाले यश चोपड़ा रोमांस का जनक भी कहा जाता है। ऐसे में उनके जीवन पर बन रही सीरीज को रिलीज करने के लिए 'प्यार के दिन' यानी 'वेलेंटाइन डे' से बेहतर कौन सा दिन होने वाला है।  

इस मॉडल के प्यार में पागल हो गए थे जैकी श्रॉफ

करण जौहर की हाउस पार्टी में रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंची जान्हवी

पति संग पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंची अनुष्का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -