न रणवीर, न ही शाहरुख, बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर पर था दीपिका पादुकोण को क्रश
न रणवीर, न ही शाहरुख, बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर पर था दीपिका पादुकोण को क्रश
Share:

बॉलीवुड फिल्मों कि मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। शाहरुख खान संग डेब्यू करने से लेकर ‘मेट गाला कार्पेट’ पर देश का नाम रोशन करने तक, दीपिका पादुकोण ने अपने लिए एक नई राह तराशी है। उन्होंने वर्ष 2007 में शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। दीपिका पादुकोण एवं शाहरुख खान की जोड़ी पर्दे पर कुछ यूं छाई कि ये दीपिका पादुकोण अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में घर कर गईं। 

15 वर्षों के लंबे करियर के चलते दीपिका पादुकोण का नाम कई टॉप एक्टर्स के साथ जुड़ा, मगर वर्ष 2018 में वह रणवीर सिंह संग शादी के बंधन में बंध गईं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण को इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता पर क्रश था। दीपिका पादुकोण ने स्वयं कई वर्षों पहले दिए एक इंटरव्यू में अपने क्रश का खुलासा किया था। जी हां, उन्हें किसी और पर नहीं, बल्कि बॉलीवुड के हैंडसम हंक और 90 के दशक में हर लड़की के दिल पर राज करने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल पर क्रश था। दीपिका ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अर्जुन रामपाल के साथ काम किया था। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल नकारात्मक भूमिका में दिखाई दिए थे।

वही इन दिनों दीपिका पादुकोण का पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अर्जुन रामपाल की तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रही हैं। दीपिका पादुकोण बोलती हैं, “ मुझे भरोसा नहीं हो रहा था कि अर्जुन मेरे साथ काम कर रहे हैं। मेरी नजर में वह बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर हैं। शूटिंग के चलते मैं पूरा समय बस उन्हें ही देखा करती थी”।

विवेक ओबेरॉय के साथ हुई धोखाधड़ी, 1.55 करोड़ रुपये का लगा चूना

9 साल से गायब है ये मशहूर एक्ट्रेस, अब 'गदर 2' से होगी धमाकेदार एंट्री

एयरपोर्ट पर दिखा बच्चन परिवार, लोगों ने इस वजह के चलते कर दिया ट्रोल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -