साफ़-सफाई करते हुए बूटी शेक करतीं नजर आईं नेहा कक्कड़, पति भी आए नजर
साफ़-सफाई करते हुए बूटी शेक करतीं नजर आईं नेहा कक्कड़, पति भी आए नजर
Share:

बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने पति के साथ अधिक से अधिक समय बिता रहीं हैं। जी दरअसल हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जो उनके पति रोहनप्रीत सिंह के साथ है। आप देखते होंगे कि दोनों आए दिन मस्ती करते हुए नजर आते हैं और अपने वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब इसी क्रम में एक बार फिर से नेहा और रोहनप्रीत संग एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

आप देख सकते हैं इस वीडियो को खुद नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह अपने भाई टोनी कक्कड़ के गाने बूटी शेक पर डांस करती नजर आ रही हैं। वैसे नेहा वीडियो में लिपसिंक करते हुए साफ-सफाई भी कर रहीं हैं। इस दौरान उनके पति रोहनप्रीत उनके पास बैठकर उन्हें देख रहे हैं। अंत में दोनों डांस करने लगते हैं। इस वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत सिंह दोनों ने मैचिंग ब्लू आउटफिट पहना है।

वीडियो को शेयर कर नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा है, ''रोहनप्रीत सिंह के साथ बूटी शेक। बधाइयां टोनी कक्कड़।'' वैसे नेहा और रोहनप्रीत के बारे में बात करें तो दोनों ने 24 अक्टूबर, 2020 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की शादी का सेलिब्रेशन दिल्ली में किया गया था। इस दौरान दोनों के कई फोटोज सामने आए थे जो लोगों के दिलों में बस गए थे। दोनों की रिलेशनशिप और शादी का खुलासा ‘नेहू द व्याह’ सॉन्ग के जरिए हुआ था।

भूकंप आया तो कम्बल लेकर भागे अब्दुल्ला, राहुल गांधी का कमरा हिला

बच्चों को जहर देकर माँ ने की आत्महत्या, भाई बोला- 'ससुरालवालों ने...'

पावर ग्रिड ने JV में जयप्रकाश पावर की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की बनाई योजना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -