कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने की जरूरत : गडकरी
कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने की जरूरत : गडकरी
Share:

मथुरा : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां मंगलवार को कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने और जैविक डीजल तथा ईथेनॉल को बढ़ावा देने की जरूरत है। मथुरा में जीएलए विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राष्ट्र और समाज के विकास में शैक्षिक संस्थानों को बड़ी भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने कहा, हमें गरीब किसानों, गांव वासियों तथा आम जनता के उत्थान के लिए मिलकर काम करना होगा। नई प्रौद्योगिकी और विज्ञान ने इसे संभव बना दिया है। उन्होंने कहा, हम कच्चे तेल के आयात पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, क्यों न हम जैविक डीजल और ईथेनॉल उपयोग को वाहन ईंधन के रूप में बढ़ावा दें। किसानों का सशक्तीकरण करना होगा। जब किसान और गांव की समृद्धि बढ़ेगी, तब देश की भी समृद्धि बढ़ेगी।

हमें ज्ञान आधारित और रोजगार आधारित दोनों पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देना होगा। गडकरी ने कहा कि शिक्षा से संस्कार मिलने चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि उद्योग यमुना नदी के पानी को स्वच्छ कर फिर से उपयोग कर सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -