राष्ट्रपति के लिए 'चमचा' शब्द का इस्तेमाल, कांग्रेस नेता को महिला आयोग का नोटिस
राष्ट्रपति के लिए 'चमचा' शब्द का इस्तेमाल, कांग्रेस नेता को महिला आयोग का नोटिस
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता उदित राज ने महामहिम दौपदी मुर्मू के लिए ‘चमचागिरी‘ शब्द का उपयोग किया है। इस शब्द पर अब सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। भाजपा ने जहाँ इसे आदिवासियों और महिलाओं के खिलाफ कांग्रेस की मानसिकता बताया है। वहीं, देश के सर्वोच्च पद पर आसीन महिला के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने पर महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने उदित राज को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे ऐसे शब्दों के इस्तेमाल पर माफी मांगने के लिए कहा गया है।

उदित राज के बयान को महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ‘अत्यधिक आपत्तिजनक’ बताया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि, ‘देश की सुप्रीम पावर और अपनी मेहनत से उस मुकाम तक पहुंची महिला के खिलाफ ऐसे शब्द बहुत ही आपत्तिजनक हैं।’ उन्होंने अपने ट्वीट में उदित राज को मांफी मांगने के लिए कहा है। रेखा शर्मा ने आगे लिखा है कि, ‘उदित राज को इस अपमानजनक बयान पर माफी मांगनी ही चाहिए।’

वहीं, भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि उदित राज ने जिन शब्दों का उपयोग किया है, वह चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा है कि, ‘यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया हो, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी ऐसा ही किया था। यह उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करती है।’ 

कर्नाटक में हिन्दुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है: राहुल गांधी

स्कूल में मजार मामले पर बोले गृह मंत्री, कहा प्रशासन ने मामले को किया हल

क्या मनोहर खट्टर ही होंगे हरियाणा चुनाव में भाजपा का सीएम फेस ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -