महाराष्ट्र चुनाव: NCP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, घोषित किए 77 नाम
महाराष्ट्र चुनाव: NCP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, घोषित किए 77 नाम
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 77 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन कर चुनाव लड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियां तक़रीबन बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

एनसीपी ने अपने दिग्गज नेता छगन भुजबल को येवला विधानसभा सीट से, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल को इस्लामपुर, अजित पवार को बारामती से और रोहित पवार को कारजात जामखेड़ विधानसभा सीट से चुनावी संग्राम में उतारा है। गौरतलब है कि हाल ही में अजित पवार ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उनके संन्यास लेने की बात भी कही जा रही थी।

आपको बता दें कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन कर महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियां बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। जहां एनसीपी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। वहीं, कांग्रेस इससे पहले कुल 103 (51+52) उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

अयोध्या मामला: विवादित जगह पर मंदिर था या मस्जिद ? हिन्दू पक्ष के पास आज अंतिम दिन

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में झारखंड को मिला दूसरा स्थान, सीएम रघुबर ने दी किसानों को बधाई

महाराष्ट्र चुनावः टिकट कटने के बाद भी इस दिग्गज भाजपा नेता ने भरा पर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -