आज NCB की विजलेंस टीम के सामने पेश होंगे गवाह प्रभाकर सैल!
आज NCB की विजलेंस टीम के सामने पेश होंगे गवाह प्रभाकर सैल!
Share:

मुंबई: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में NCB के विशेष जांच दल (SIT) ने स्वतंत्र चश्मदीद गवाह प्रभाकर सैल से आज यानी शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। जी दरअसल हाल ही में एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इस बारे में जानकारी दी गई है। NCB के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बीते गुरुवार को मुंबई पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा और पुलिस से सैल को सूचित करने को कहा कि वो एसईटी के सामने पेश हो। वहीँ दूसरी तरफ एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और अन्य के विरुद्ध उगाही के आरोपों की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने सैल का बयान दर्ज किया है।

जारी हुई विज्ञप्ति में यह कहा गया कि एनसीबी के दल ने सैल से बीते गुरुवार को पेश होने को कहा था हालाँकि उसके पते और फोन पर संपर्क करने के बावजूद बात नहीं हो सकी। इसी वजह से पुलिस से संपर्क कर उन्हे आज पेश होने के लिए कहा गया है। आपको हम यह भी बता दें कि प्रभाकर सैल लगातार मुंबई पुलिस के संपर्क में बना हुआ है और उसने मुंबई पुलिस के सामने अपना बयान भी दर्ज कराया है। वहीँ इस मामले में मुंबई पुलिस ने 27 अक्टूबर की रात को NCB के गवाह प्रभाकर सैल को मुंबई के विभिन्न स्थानों पर ले गई, जहां प्रभाकर सैल ने पैसे के ट्रांसफर के आरोप लगाए थे। जी दरअसल मुंबई पुलिस ने प्रभाकर सैल का दो दिनों में दो बार बयान भी दर्ज किया है।

ऐसे में अब पुलिस इस मामले में कुछ स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी जुटाने में लगी है। इस बात का जिक्र सैल ने एनसीबी पर कथित जबरन वसूली के सिलसिले में अपने हलफनामे में किया था। दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्हें वानखेड़े और NCB अधिकारियों पर जबरन वसूली के चार आवेदन मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है।

VIDEO: आर्यन की ज़मानत पर ख़ुशी से झूमे फैंस, मन्नत के बाहर मनाया जमकर जश्न

राहत या आफत ? समीर वानखेड़े मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में हुई यह बातचीत

सिद्धार्थ को भूलकर आगे बढ़ी शहनाज, शेयर किया पहला पोस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -