नक्सली हमले में एक जवान शहीद, एक नक्सली गिरफ्तार
नक्सली हमले में एक जवान शहीद, एक नक्सली गिरफ्तार
Share:

रायपुर : एक बार फिर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने हमला कर सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाया। सुरक्षाकर्मी निहत्थे थे जिस कारण नक्सलवादियों के हमले का ठीक से जवाब नहीं दे सके। मामले में एक हमलावर पकड़ा गया है। पकड़े गए नक्सली से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह हमला भाकपा की स्माॅल एक्शन टीम ने किया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों से संबंधित सूचनाऐं एकत्रित करने के लिए पुलिस जवान और स्पेशल फोर्स के जवान बाजार गए थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे अचानक इन जवानों पर नक्सलवादियों ने देसी कट्टे और धारदार और नुकीले हथियार से हमला कर दिया। हमले के चलते जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान एक जवान मंगलू मंडावी मौके पर ही शहीद हो गए जबकि रामलाल यादव और मुन्ना राम गंभीररूप से घायल हो गए।

हमला होने के बाद नक्सली भागने लगे। इस दौरान एक हमलावर को गोली लग गई। घालयों को गोदम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर रैफर कर दिया गया। जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल घायलों में कुछ क्षेत्र के नागरिक हैं, जो कि नक्सलवाद से पीडि़त रहे हैं। इन लोगों को स्पेशल पुलिस अधिकारी के तौर पर फोर्स में भर्ती किया गया और इसके बाद उन्हें पदोन्नत भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर लोग नक्सलवाद से प्रभावित हैं। आज भी यहां नक्सलवादियों का खौफ है। दूसरी ओर नक्सलवाद का सफाया करने में लगे स्पेशल फोर्सेस के जवानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार नक्सली घात लगाकर सेना के बैस कैंप पर हमला कर देते हैं तो कई बार घने जंगलों के बीच सेना के काफिले पर हमला हो जाता है। कई बार सेना अपनी पैट्रोलिंग के दौरान बिछाए गए बारूद और अन्य हथियारों को बरामद कर चुकी है। मामले में एक नक्सली के पकड़े जाने से फोर्स को बड़ी सफलता हाथ लगी है। माना जा रहा है कि इससे नक्सली आॅपरेशन को लेकर काफी जानकारी मिल सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -