आज आंवला नवमी, समृद्धि की कामना से आंवले के वृक्ष की होगी पूजा
आज आंवला नवमी, समृद्धि की कामना से आंवले के वृक्ष की होगी पूजा
Share:

इंदौर/ब्यूरो। कार्तिक शुक्ल नवमी को आंवला नवमी या अक्षय नवमी के नाम से जाना जाता है। आज के दिन महिलाएं व्रत रखते हुए सुख-सौभाग्य व समृद्धि की कामना से आंवले के वृक्ष पूजा करती हैं। 

आपको बता दे आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन आंवले की पूजा से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और जीवन में खुशहाली आती है। राजधानी के मयूर पार्क, बागसेवनिया हनुमान मंदिर सहित अनेक जगहों पर महिलाएं एकत्रित होकर पूजा-पाठ करेंगी। 

संतान की दीघार्यु, सुख-सौभाग्य व समृद्धि की कामना से महिलाएं यह व्रत रखती हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन महिलाएं सिंघाड़े, पिंडखजूर, छुआरे या अन्य फल से आंवले के वृक्ष की 108 परिक्रमा लगाती हैं। साथ ही वृक्ष की जड़ को दूध व जल अर्पित करती हैं। पूजन के बाद महिलाएं बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती हैं।

शॉर्ट ड्रेस ऊपर से क्यूटनेस ओवरलोड...निधि अग्रवाल ने फैंस को किया घायल

4 वर्षीय मासूम के साथ हुई हैवानियत, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

नम्रता को पसंद है डीप नेक ड्रेस, फैंस को किलर फिगर से करती है घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -