सेना ने गिरफ्तार किया NDFB की महिला उग्रवादी को
सेना ने गिरफ्तार किया NDFB की महिला उग्रवादी को
Share:

गुवाहाटी : असम में सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाकर National Democratic Front of Bodoland की एक महिला उग्रवादी को पकड़ा है। यह संगठन प्रतिबंधित है। इस महिला उग्रवादी को जिंदा गिरफ्तार करना सेना की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस उग्रवादी को एक गुप्त सूचना के आधार पर जीवित धर दबोचा गया। गिरफ्तारी भारत व भूटान के सीमावर्ती इलाके से मिली। इस संबंध में सेना की रेडहॉर्न डिवीजन की सांतवी बटालियन को सूचना मिली थी कि कुख्यात महिला उग्रवादी मिजींग बसुमतारी बीटीसी के चिरांग जिले की इंडो भूटान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास एक गांव में छिपी है।

सूचना के आधार पर सेना ने दल-बल के साथ सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया। घंटो तक चले अभियान के बाद सिख रेजीमेंट ने 27 वर्षीय महिला को बिना किसी खून खराबे के पकड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह महिला एनडीएफबी के कुख्यात बदमाश ज्वाला की पत्नी है। इस महिला को प्रशिक्षण म्यंमार में दी गई थी। गिरफ्तारी के बाद महिला के पास से कुछ हैंड ग्रेनेड और आपतिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए है।

गिरफ्तारी के बाद से बसुमतारी को गुप्त स्थान पर रखा गया है। सेना की एक विशेष टीम उससे पूछताछ कर रही है। उनका मानना है कि इससे काफी सारी अहम जानकारिँया मिल सकती है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -