नरोत्तम मिश्रा को BJP ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रपति चुनाव में निभाएंगे ये अहम भूमिका
नरोत्तम मिश्रा को BJP ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रपति चुनाव में निभाएंगे ये अहम भूमिका
Share:

भोपाल: भारत में नए राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है, NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मु प्रत्याशी हैं, तो यशवंत सिन्हा विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी हैं। मध्य प्रदेश में भी भाजपा एवं कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों को मतदान के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। NDA की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु 15 जुलाई को मध्य प्रदेश आ रही हैं। वहीं इस बीच राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। 

भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा को चुनाव का प्रभारी बनाया, जबकि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को सह प्रभारी का किरदार दिया गया है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में विपक्ष के विधायकों से भी बड़ी अपील करते हुए कहा कि ''देश में पहली बार जनजातीय समुदाय से आने वाली बहिन द्रौपदी मुर्मु पद की प्रत्याशी हैं, ऐसे में मध्य प्रदेश विधानसभा के सभी सदस्यों से अपील ‌है कि वह अंतर आत्मा की आवाज पर मतदान करें।'' 

बता दें कि नरोत्तम मिश्रा लंबे वक़्त से संसदीय कार्यमंत्री का किरदार भी निभा रहे हैं ऐसे में पार्टी ने उन्हें राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रभारी बनाया है। NDA की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को भोपाल आ रही है, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई मंत्री उनका स्वागत करेंगे। यहां वे भाजपा के विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगी। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मतदान के लिए 13 दिनांक को मत पेटी दिल्ली से भोपाल आएंगी। 

'कमलनाथ की उम्र अब रेस की नहीं रेस्ट की है' BJP के इस नेता ने दिया बड़ा बयान

'बढ़ती आबादी किसी मजहब की समस्या नहीं..', जनसँख्या पर नकवी का बड़ा बयान

'आबादी बढ़ने से अराजकता नहीं होती..', जनसँख्या नियंत्रण पर योगी को अखिलेश ने दिया ज्ञान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -